1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. सूरत में बिल्डर की हत्या करने वाले बने 'भीगी बिल्ली', पुलिस ने घटनास्थल पर ले जाकर निकाला जुलूस; VIDEO

सूरत में बिल्डर की हत्या करने वाले बने 'भीगी बिल्ली', पुलिस ने घटनास्थल पर ले जाकर निकाला जुलूस; VIDEO

 Published : Jan 13, 2026 09:03 pm IST,  Updated : Jan 13, 2026 10:07 pm IST

आरोपियों की पहले से मृतक विपुल कनानी से जान पहचान थी। कुछ आर्थिक और प्रेम प्रसंग के कारणों से उनके बीच झगड़ा चल रहा था। जब विपुल की मुलाकात कतारगाम में आरोपियों से हुई तब उनके बीच बहस हो गई। गुस्से में आरोपियों ने विपुल को चाकू मार दिया।

पुलिस ने आरोपियों का...- India TV Hindi
पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला। Image Source : REPORTER INPUT

गुजरात के सूरत में एक बार फिर अपराध का सनसनीखेज मामला सामने आया था। शहर के कतारगाम स्थित दिनदहाड़े एक बिल्डर की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे की वजह प्रेम प्रसंग को माना जा रहा था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आज उनका जुलूस निकाला है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना कतारगाम क्षेत्र की जेकेपी नगर सोसाइटी की है, जहां रहने वाले विपुल काननी पर तीन से चार लोगों ने अचानक जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी थी।

डीसीपी राघव जैन ने बताया कि आरोपियों की पहले से मृतक से जान पहचान थी। कुछ आर्थिक और प्रेम प्रसंग के कारणों से उनके बीच झगड़ा चल रहा था। जब विपुल की मुलाकात कतारगाम में आरोपियों से हुई तब उनके बीच बहस हो गई। गुस्से में आरोपियों ने विपुल को चाकू मार दिया। इसके बाद खून से लथपथ विपुल को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हत्या में कौन-कौन थे शामिल?

पुलिस ने चंद घंटों में अश्विन सोलंकी, हितेश सोलंकी और प्रफुल्ल सोलंकी को गिरफ्तार किया। जांच में पुलिस को पता चला है कि हत्या में और भी आरोपी शामिल है जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने आज तीनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर उनका जुलूस निकाला।

(रिपोर्ट- शैलेष चांपानेरिया)

यह भी पढ़ें-

दीपा का गला दबाकर किसने मर्डर किया? कहीं एकतरफा प्यार तो नहीं, ग्रेटर नोएडा में हुई हत्या की जल्द सुलझेगी गुत्थी

लंच के वक्त स्कूल से अगवा कर लिए 2 बच्चे, लेकिन रास्ते में पलट गई किडनैपर की बाइक, पुलिस ने मासूमों को ऐसे बचाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।