1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में शराब माफियाओं पर बड़ा एक्शन, 1.2 करोड़ रुपए की विदेशी शराब पर चला बुलडोजर, देखें VIDEO

गुजरात में शराब माफियाओं पर बड़ा एक्शन, 1.2 करोड़ रुपए की विदेशी शराब पर चला बुलडोजर, देखें VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 10, 2026 01:49 pm IST,  Updated : Mar 10, 2026 01:49 pm IST

गुजरात में शराब माफियाओं पर बड़ा एक्शन हुआ है। 1.2 करोड़ रुपए की विदेशी शराब पर बुलडोजर चला है। बुलडोजर चलाकर 42,000 से अधिक शराब की बोतलों को नष्ट किया गया है।

bulldozers- India TV Hindi
बुलडोजर Image Source : REPORTER INPUT

खेड़ा: गुजरात के खेड़ा में पुलिस ने शराब माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने नडियाद में 'ऑपरेशन बुलडोजर' चलाया है और 1 करोड़ 21 लाख रुपए की विदेशी शराब पर बुलडोजर चला दिया है। कोर्ट के आदेशानुसार और पुलिस की मौजूदगी में विभिन्न ब्रांडों की 42 हजार से अधिक शराब की बोतलों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें नष्ट किया गया है।

यह कार्रवाई नडियाद पीज चौकड़ी के पास की गई है। पुलिस को मिली गुप्त सूचनाओं के आधार पर की गई रेड में यह शराब जब्त की गई थी। नडियाद डिवीजन के तहत आने वाले पांच पुलिस थानों— नडियाद रूरल, नडियाद पश्चिम, चकलासी, वसो और वड़ताल—के विभिन्न मामलों में पकड़ी गई शराब का निपटान किया गया।

सुबह से ही जारी थी नष्ट करने की प्रक्रिया

सुबह से ही शराब को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। इस दौरान नडियाद डीवाईएसपी (DYSP), नडियाद शहर और ग्रामीण मामलतदार और संबंधित पुलिस थानों के पीआई (PI) उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि गुजरात में शराबबंदी लागू है, बावजूद इसके बूटलेगर अवैध रूप से शराब की तस्करी और बिक्री करते हैं। पुलिस द्वारा समय-समय पर की गई छापेमारी में यह शराब पकड़ी जाती है, जिसे बाद में न्यायालय के आदेशानुसार नष्ट कर दिया जाता है।

खेड़ा पुलिस ने बुलडोजर चलाकर 42,000 से अधिक शराब की बोतलों को नष्ट किया। नडियाद डिवीजन के 5 थानों ने मिलकर ये कार्रवाई की। पिछले 4 वर्षों में अब तक 20 करोड़ से ज्यादा की शराब जब्त कर नष्ट की जा चुकी है।

गौरतलब है कि गुजरात में शराब बैन है, उसके बावजूद इतनी मात्रा में शराब का नष्ट किया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिर इतनी बड़ी मात्रा में शराब की खेप कहां आई थी या इसके पीछे कौन लोग हैं, उसके बारे में जांच जारी है।

(इनपुट: नचिकेता मेहता)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।