1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में कोरोना वायरस के 1,145 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 82,087 हुई

गुजरात में कोरोना वायरस के 1,145 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 82,087 हुई

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 19, 2020 10:06 pm IST,  Updated : Aug 19, 2020 10:06 pm IST

गुजरात में कोरोना वायरस के 1,145 नए मामले सामने आए है। अब राज्य में मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 82,087 हो गई है। गुजरात में आज 17 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों का कुल आंकड़ा 2,839 हो गया है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी।

Gujarat Coronavirus cases till 19 August- India TV Hindi
Gujarat Coronavirus cases till 19 August Image Source : PTI FILE PHOTO

अहमदाबाद: गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,145 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 82,087 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने कहा कि कोविड-19 से 17 और मरीजों की मौत हो गई। राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 2,839 पर पहुंच गई है। 

विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार कोविड-19 के 1,120 और मरीज ठीक हो गए। गुजरात में अब तक 64,830 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 14,418 मरीजों का इलाज चल रहा है। विभाग ने बताया कि राजधानी अहमदाबाद में बुधवार को संक्रमण के 163 नए मामले सामने आए। 

अहमदाबाद में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 29,490 मामले सामने आ चुके हैं। बुधवार को शहर में चार और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,670 हो गई। अहमदाबाद में कोविड-19 के 180 और मरीज ठीक हो गए। विभाग के अनुसार अब तक जिले में कोविड-19 के 24,422 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।