1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Gujarat News: गुजरात के राज्यपाल ने हिंदुओं को बताया "नंबर-1 ढोंगी", विवादित टिप्पणी पर मचा बवाल

Gujarat News: गुजरात के राज्यपाल ने हिंदुओं को बताया "नंबर-1 ढोंगी", विवादित टिप्पणी पर मचा बवाल

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 08, 2022 04:20 pm IST,  Updated : Sep 08, 2022 04:20 pm IST

Gujarat News: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने हिंदूओं पर एक विवादित बयान दिया है। वह 'जैविक खेती' के विषय पर आयोजित एक सेमिनार को संबोधित कर रहे थे तभी उन्होंने कहा कि "हिंदू 1 नंबर के ढोंगी हैं"।

Acharya Devvrat- India TV Hindi
Acharya Devvrat

Highlights

  • गुजरात के राज्यपाल विवादित बयान
  • हिंदूओं को बताया 1 नंबर के ढोंगी
  • 'जैविक खेती' के विषय पर कर रहे थे संबोधित

Gujarat News: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के हिंदुओं को ढोंगी बताने वाले बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने यह बयान बुधवार को नर्मदा जिले के पोइचा गांव में 'जैविक खेती' के विषय पर आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए दिया। राज्य के दो प्रमुख समाचार पत्रों ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को बयान का उल्लेख किया। जिसमें उन्होंने कहा, लोग 'जय गौ माता' का जाप करते हैं। वे गाय को दूध देने तक गौशाला में रखते हैं। एक बार जब वह दूध देना बंद कर देती है, तो वे उसे सड़कों पर छोड़ देते हैं। इसलिए मैं कहता हूं कि हिंदू नंबर 1 के ढोंगी हैं। हिंदू धर्म और गाय आपस में जुड़े हुए हैं, लेकिन यहां लोग स्वार्थ के लिए 'जय गौ माता' का जाप करते हैं।

जैविक खेती की ओर बढ़ते हैं, तो भगवान आपसे खुश रहेंगे

उन्होंने आगे कहा, लोग भगवान से प्रार्थना करने के लिए मंदिरों, मस्जिदों, चर्च, गुरुद्वारा जाते हैं, ताकि भगवान उन्हें आशीर्वाद दें। मैं कहता हूं कि अगर आप जैविक खेती की ओर बढ़ते हैं, तो भगवान आपसे ऐसे ही प्रसन्न हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ कह रहा हूं कि रासायनिक खाद के प्रयोग से आप पशुओं को मार रहे हैं। यदि आप जैविक खेती अपनाते हैं, तो इससे आप पशुओं को जीवन देंगे।

गुजरात विश्वविद्यालय में प्रकृतिक कृषि में P.hd कार्यक्रम की शुरुआत

गुजरात विश्वविद्यालय के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सस्टेनेबिलिटी (IIS) में राज्यपाल प्रकृतिक कृषि में P.hd कार्यक्रम की शुरुआत करने गए थे। यह राज्य का ऐसा पहला विश्वविधालय होगा जहां प्राकृतिक कृषि में P.hd कराई जाएगी। अब छात्र गुजरात विश्वविधालय में B.sc, M.sc, P.hd के अलावा प्राकृतिक कृषि में भी पढ़ाई कर सकते है और प्राकृतिक कृषि में रिसर्च भी कर सकते हैं। प्राकृतिक खेती में P.hd कार्यक्रम के तहत पर्यावरण प्रबंधन, नवाचार, उद्यमिता, कृषि उद्यमिता, कृषि व्यवसाय, मूल्य श्रृंखला प्रबंधन शामिल है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।