1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. साली के साथ लिव-इन में रह रहा था युवक, ससुराल वालों ने इतना तंग किया कि मां के साथ कर लिया सुसाइड

साली के साथ लिव-इन में रह रहा था युवक, ससुराल वालों ने इतना तंग किया कि मां के साथ कर लिया सुसाइड

 Edited By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Dec 17, 2022 07:12 pm IST,  Updated : Dec 17, 2022 07:12 pm IST

गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक युवक ने अपनी मां के साथ सुसाइड कर लिया। युवक के बुआ का आरोप है कि मृतक युवक के ससुरालवाले उसे लगातार परेशान कर रहे थे और मारने की धमकी दे रहे थे।

एंबुलेंस से मृतकों का शव ले जाया गया। - India TV Hindi
एंबुलेंस से मृतकों का शव ले जाया गया। Image Source : ANI

गुजरात के सुरेंद्रनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक युवक ने अपनी वृद्ध मां के साथ आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने इस मामले में युवक के 5 रिश्तेदारों को गिरफ्तार किया है। युवक की बुआ तपुभाई पारघी ने चुड़ा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके भतीजे लक्ष्मण परमार और ननद प्रेमाबेन ने 15 दिसंबर को आत्महत्या कर ली थी। क्योंकि लक्ष्मण के ससुराल वाले उन्हें परेशान कर रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे क्योंकि वे लक्ष्मण के खिलाफ थे।

साली के साथ लिव-इन में रहने को लेकर नाराज थे ससुराल वाले 

युवक की बुआ ने बताया कि 11 दिसंबर को पायल का भाई और एक अन्य रिश्तेदार एक कार में आए और पायल को भृगुपुर गांव से ले गए, जहां लक्ष्मण अपनी मां और पायल के साथ रह रहा था। नवंबर में भी पायल का परिवार उनके यहां आया था, प्रेमाबेन को पीटा और धमकाया। पायल के घरवाले रिश्ते से नाराज थे क्योंकि लक्ष्मण की शादी पायल की बहन शारदाबेन के साथ हुई थी और उनकी शादी से उनकी एक 13 साल की बेटी हरसीदा है। लक्ष्मण पिछले सात सालों से पायलबेन के साथ रिलेशनशिप में थे और अक्टूबर में ही दोनों ने पायल के परिवार की मर्जी के खिलाफ लिव-इन-रिलेशनशिप कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

पुलिस ने रिश्तेदारों के खिलाफ किया मामला दर्ज

पुलिस उपाधीक्षक सी.पी. मुंधवा ने बताया कि 12 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, आपराधिक धमकी, गैरकानूनी रूप से एकत्र होने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जिनमें से पांच लोग करण वाघेला, उनकी पत्नी कोमल, रमेश और उनकी पत्नी कीर्ति और भावेश को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि सात अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।