1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. अरिजीत सिंह, नोरा फतेही और कपिल शर्मा के शो का झांसा देकर 1.41 करोड़ की ठगी, सूरत में चौंकाने वाली घटना

अरिजीत सिंह, नोरा फतेही और कपिल शर्मा के शो का झांसा देकर 1.41 करोड़ की ठगी, सूरत में चौंकाने वाली घटना

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jun 25, 2026 09:45 pm IST,  Updated : Jun 25, 2026 09:45 pm IST

गुजरात के सूरत से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स को अरिजीत सिंह, नोरा फतेही और कपिल शर्मा के शो का झांसा देकर 1.41 करोड़ की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

gujarat surat arjit singh concert scam- India TV Hindi
सूरत में ठगी के मामले में शख्स गिरफ्तार। Image Source : REPORTER

गुजरात के सूरत में बॉलीवुड कलाकारों के साथ मजबूत संबंध और बड़े लाइव शो आयोजित करवाने का झांसा देकर एक इवेंट कारोबारी से 1.41 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। मुंबई की एक एंटरटेनमेंट कंपनी के मालिक पर अरिजीत सिंह, कपिल शर्मा और नोरा फतेही का लाइव प्रोग्राम कराने का लालच देकर रकम हड़पने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

सूरत के मगन भाई बोरडा ओर उनके पार्टनर अभिषेक बड़े सूरत के वराछा स्थित अपनी शुभारंभ एंटरटेनमेंट कंपनी के माध्यम से इवेंट आयोजन का व्यवसाय करते है। शिकायत के अनुसार फरवरी 2024 में मुंबई की विभिन्न एंटरटेनमेंट कंपनियों से जुड़े अनिंदा नेताई सील, अनंत कुमार शिवराम गुप्ता और एक अन्य व्यक्ति ने उससे संपर्क किया था। आरोपियों ने बॉलीवुड कलाकारों और नामी हस्तियों से पारिवारिक संबंध होने का दावा करते हुए पहले गायक अरिजीत सिंह का लाइव शो सूरत में कराने का प्रस्ताव दिया ओर टोकन राशि के रूप में 11 लाख रुपये ले लिए। बाद में अरिजित सिंह का शो संभव नहीं होने की बात कहकर कपिल शर्मा ओर नोरा फतेही के लाइव शो का प्रस्ताव रखा गया। इस दौरान व्यवसायी से कलाकारों की फीस, फाइव स्टार होटल बुकिंग, लोकेशन चयन और अन्य व्यवस्थाओं के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1.41 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा करवाई गई।

पैसा वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी

लंबे समय तक कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं होने पर कारोबारी को संदेह हुआ। रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने चेक दिए, लेकिन वे भी बाउंस हो गए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि पैसा वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना को लेकर सूरत की उत्रान पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी, विश्वासघात और धमकी का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज होते ही मुंबई के अंधेरी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी की कंपनी ने आगे भी इस तरह का फ्रॉड किया है। बॉलीवुड के हीरो-हीरोइन के नाम पर इवेंट करने के नाम दूसरे लोगों से भी ठगी की बात सामने आई है। पुलिस अभी मामले में आगे की जांच कर रही है। (रिपोर्ट: शैलेष चांपानेरिया)

ये भी पढ़ें- बुजुर्ग को पीटकर लूट लिए 2.47 करोड़ रुपये, लोहे की पाइप लेकर घर में घुसे थे बदमाश

सूरत में रेंबो छूरा और चाकू लहराकर मचाया आतंक, सामने आया सीसीटीवी फुटेज, 4 आरोपी अरेस्ट

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।