1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. भारी बारिश और बाढ़ ने किया गुजरात का बुरा हाल, वीडियो में आंखों देखा हाल

भारी बारिश और बाढ़ ने किया गुजरात का बुरा हाल, वीडियो में आंखों देखा हाल

 Published : Aug 28, 2024 10:55 am IST,  Updated : Aug 28, 2024 11:18 am IST

गुजरात में पिछले कई दिनों से भारी बारिश ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। जगह-जगह भारी जलजमाव देखने को मिल रही है।

भारी बारिश और बाढ़ ने...- India TV Hindi
भारी बारिश और बाढ़ ने किया गुजरात का बुरा हाल Image Source : ANI

बीते सोमवार से लगातार बारिश के कारण वडोदरा में मंगलवार को भी बाढ़ जैसे हालात बने रहे इससे शहर के कई इलाकों में भीषण जलभराव देखने को मिला। आईएमडी की मानें तो वडोदरा में बीते सोमवार को 26 सेमी बारिश दर्ज की गई। वडोदरा में विश्वामित्री नदी के उफान पर होने से रिहायशी इलाकों में जलभराव हो गया। लोगों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ा। जलभराव के कारण शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक की भी दिक्कत हुई। भारी बारिश के कारण अजवा जलाशय और प्रतापपुरा जलाशय से पानी विश्वामित्री नदी में छोड़ा गया, जिससे जलभराव हो गया।

हो रही तीन दिनों से लगातार बारिश

गुजरात के मालपुर इलाके में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा, वडोदरा में काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर भारी बारिश के कारण जलमग्न हो गया और मंगलवार को मंदिर परिसर को बंद कर दिया गया। लोगों ने कहा कि उन्होंने पिछले 30 वर्षों में इतनी बारिश कभी नहीं देखी।

काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में भरा भारी बारिश का पानी
Image Source : ANIकाशी विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में भरा भारी बारिश का पानी

बिखरी हुई दिखी वाहनों की नंबर प्लेटें

गांधीनगर में सेक्टर-13 स्थित महात्मा मंदिर अंडरब्रिज पर लगातार भारी बारिश के कारण इलाके में भीषण जलभराव हो गया, फिर जब पानी कम होने के बाद वाहनों की नंबर प्लेटें बिखरी हुई देखी गईं।

gujarat
Image Source : ANIमहात्मा मंदिर के अंडरब्रिज के नीचे बिखरी हुईं नंबर प्लेटें

वहीं, आज भी वड़ोदरा के अकोटा इलाके में बारिश के कारण भारी मात्रा में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। 

वहीं, अकोटा में झुग्गी-झोपड़ियाँ शहर में लगातार भारी बारिश के बाद पानी में डूब गईं।

बारिश के बाद मोरबी के कुछ हिस्सों में जलभराव देखा गया, इसके बाद माछू बांध के गेट भी खोले गए। 

ये भी पढ़ें:

गुजरात में 3 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद आगजनी, पुलिस थाने को भीड़ ने घेरा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।