अहमदाबादः गुजरात के लोथल पुरातात्विक स्थल पर एक गुफा में धंसने से आईआईटी दिल्ली के एक शोध छात्रा की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह जब पीड़ित लोथल के पुरातत्व स्थल के पास एक गड्ढे में शोध के लिए घुसे तो उनके ऊपर मिट्टी गिर गई। मृतक की पहचान आईआईटी दिल्ली में पीएचडी स्कॉलर सुरभि वर्मा (23) के रूप में हुई है।
Related Stories
आईआईटी दिल्ली, गांधीनगर से दो-दो शोधकर्ता
दुर्घटना के बारे में जानकारी देते हुए, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ओम प्रकाश जाट ने कहा कि चार शोधकर्ताओं की एक टीम, दो आईआईटी दिल्ली से और इतने ही आईआईटी गांधीनगर से, मिट्टी के नमूने इकट्ठा करने के लिए हड़प्पा बंदरगाह शहर लोथल के पुरातात्विक अवशेषों के पास थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों इसी उद्देश्य से खोदे गए 10 फुट गहरे गड्ढे के अंदर चले गए। तभी उसकी दीवार ढह गई और वे मिट्टी के ढेर के नीचे दब गए। उन्होंने कहा कि तीन अन्य को बचा लिया गया और अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत स्थिर है।
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
मृतक सुरभि वर्मा उत्तर प्रदेश के सीतापुर की मूल निवासी हैं। उन्होंने पिछले साल आईआईटी दिल्ली में दाखिला लिया था। वह एक शोध परियोजना के तहत लोथल के पास भूवैज्ञानिक नमूने एकत्र करने आई थी। घटना की जानकारी मिलने पर 108 टीम, फायर और पुलिस टीम की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों महिलाओं को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें वडोदरा स्थानांतरित कर दिया गया। घायल महिला का इलाज चल रहा है, जबकि सुरभि वर्मा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
रिपोर्ट- पीटीआई