सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन ने राज्य में कई पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, कमीशन ने गुजरात मेडिकल सर्विस, क्लास-II, मेडिकल ऑफिसर, क्लास-II, इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर (एलोपैथी), क्लास-II सहित विभिन्न विषयों के शिक्षक क्लास-II के पदों पर भर्ती निकाली है। बता दें कि GPSC की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 नवंबर से शुरू कर दिए गए हैं, जो 10 दिसंबर 2024 को खत्म होंगे।
जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट gpsc.gujarat.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के जरिए गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन 1868 पदों पर भर्ती करेगी। ये भर्तियां गुजरात मेडिकल सर्विस क्लास-II, मेडिकल ऑफिसर क्लास-II, इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर (एलोपैथी) क्लास-II सहित विभिन्न विषयों के टीचर क्लास-II के पदों पर होगी।
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से कम नहीं और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
नोटिफिकेशन के मुताबिक, गुजरात पब्लिक सर्विस कमीशन की इस भर्ती के लिए चुने गए युवाओं को 53100 से लेकर 167800 रुपये की मासिक सैलरी दी जाएगी।
नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का सेलेक्शन समिति द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा जनवरी या फरवरी 2025 में आयोजित की जा सकती है। वहीं, रिजल्ट मार्च 2025 में जारी की जा सकती है। फिर इंटरव्यू का आयोजन अप्रैल 2025 में फाइनल रिजल्ट की घोषणा इंटरव्यू होने के 10 दिन बाद होगी।
ये भी पढ़ें:
RRB ने जारी किया युवाओं के लिए जरूरी नोटिस, नहीं जाना तो हो सकती है उम्मीदवारी रद्द
संपादक की पसंद