1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. मौसम की मार से फीकी पड़ सकती है गरबा की चमक, IMD ने बारिश को लेकर किया अलर्ट; जानें हफ्ते भर का हाल

मौसम की मार से फीकी पड़ सकती है गरबा की चमक, IMD ने बारिश को लेकर किया अलर्ट; जानें हफ्ते भर का हाल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Sep 23, 2025 06:55 pm IST,  Updated : Sep 23, 2025 06:55 pm IST

मौसम विभाग ने गुजरात में अगले एक हफ्ते तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो गुजरात के कई इलाकों में मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है।

IMD ने बारिश को लेकर किया अलर्ट।- India TV Hindi
IMD ने बारिश को लेकर किया अलर्ट। Image Source : PTI/REPRESENTATIVE IMAGE

सूरत: नवरात्रि के समय गुजरात में गरबा की धूम रहती है। हालांकि इस बार मौसम की मार गरबा पर भी देखने को मिलेगी। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई इलाकों में 29 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में गरबा की धूम के बीच बारिश खलल डाल सकती है। नवरात्रि के दौरान पूरे सप्ताह गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की है। 

कल कैसा रहेगा गुजरात का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिकअगले 24 घंटों में भरूच, सूरत, डांग, नवसारी, वलसाड, तापी और दमन, दादरा और नगर हवेली में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि 24 सितंबर को, भारी बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान गांधीनगर, अरावली, खेड़ा, अहमदाबाद, आनंद, पंचमहल, दाहोद, महिसागर, वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली, राजकोट, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, बोटाद और दीव में हल्की बारिश हो सकती है।

पूरे हफ्ते बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि 25 से 29 सितंबर तक आनंद, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत, तापी, नवसारी, वलसाड, दमन, दादरा और नगर हवेली, राजकोट, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, बोटाद और दीव में हल्की बारिश का अनुमान है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में शुष्क रहने की उम्मीद है। हालांकि, 27 से 29 सितंबर तक दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है और आईएमडी ने इस अवधि के दौरान सूरत, तापी, नवसारी, डांग, वलसाड, दमन और दादरा नगर हवेली के लिए पीली चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें-

'विदेशी हमलों की वजह से आधी हो गई हिंदू आबादी', CM योगी ने स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर

जेल से बाहर आने के बाद आजम खान का पहला रिएक्शन, BSP में जाने के सवाल का भी दिया जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।