1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 04, 2025 01:26 pm IST,  Updated : Dec 04, 2025 01:53 pm IST

इंडिगो की फ्लाइट मदीना से हैदराबाद जा रही थी। प्लेन में बम होने की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि, जांच के दौरान कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

Indigo- India TV Hindi
इंडिगो प्लेन Image Source : PTI

मदीना से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली थी। इसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। अहमदाबाद एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट 6E 058 में 180 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे। मंगलवार को भी इंडिगो के एक विमान में बम होने की धमकी मिली थी। यह विमान कुवैत से हैदराबाद जा रहा था और धमकी मिलने के बाद इसका रूट बदल दिया गया था। इसके बाद मुंबई में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

मुंबई एयरपोर्ट के सूत्र ने बताया था कि ‘एयरबस ए321 नियो’ विमान द्वारा संचालित उड़ान संख्या 6ई1234 को सुबह सात बजकर 45 मिनट पर सुरक्षित उतारा गया। उन्होंने कहा, ‘‘इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई1234 के लिए पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। हैदराबाद हवाई अड्डे को मंगलवार सुबह छह बजकर 33 मिनट पर इस विमान के लिए बम की धमकी से संबंधित ईमेल प्राप्त होने के कारण इसका मार्ग परिवर्तित कर दिया गया था।’’

बम की धमकी के बाद बदला गया था मार्ग

सूत्र ने बताया था कि बम खतरा आकलन समिति (बीटीएसी) एयरपोर्ट पहुंची और इसे गंभीर खतरा घोषित किया। इंडिगो ने एक बयान में कहा कि प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया। विमानन कंपनी के प्रवक्ता ने विमान में सवार लोगों की संख्या बताए बिना कहा, ‘‘दो दिसंबर को कुवैत से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई1234 के लिए सुरक्षा संबंधी खतरा बताया गया था, जिस कारण विमान का मार्ग मुंबई की ओर परिवर्तित कर दिया गया।’’ 

लगातार मिल रहे धमकी भरे ईमेल

स्कूलों, सार्वजनिक स्थानों और प्लेन को बम से उड़ाने की झूठी धमकी वाले ईमेल लगातार मिल रहे हैं। बुधवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के दो कॉलेजों को बम की धमकी भरी ई-मेल मिलने के बाद बड़े पैमाने पर सुरक्षा जांच की गई और विद्यार्थियों को परिसर से बाहर निकाला गया, हालांकि बाद में बम की धमकी अफवाह निकली। रामजस कॉलेज और दक्षिण में स्थित देशबंधु कॉलेज को परिसर में बम रखे होने की धमकियां मिलीं, जिसके बाद दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता और अन्य एजेंसियों को तुरंत तैनात किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों परिसरों की घेराबंदी कर दी और जांच कई घंटों तक जारी रही। उन्होंने बताया कि कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। (इनपुट- एएनआई/पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

PAK में तबाही मचाने वाला 'ब्रह्मोस' होगा पहले से भी ज्यादा घातक, भारत दौरे पर बड़ी डिफेंस डील करने वाले हैं पुतिन?

16 साल से लंबित एसिड अटैक ट्रायल पर फूटा CJI सूर्यकांत का गुस्सा कहा-'शर्मनाक, कानूनी सिस्टम का मजाक बना रखा है'

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।