1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. जामनगर की गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में भी पेपर लीक की आशंका, जांच में जुटे अधिकारी

जामनगर की गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में भी पेपर लीक की आशंका, जांच में जुटे अधिकारी

 Written By: Shakti Singh
 Published : Jul 27, 2026 11:09 pm IST,  Updated : Jul 27, 2026 11:09 pm IST

यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला गुजरात के बाल हनुमान आयुर्वेदिक महाविद्यालय से जुड़ा होने की आशंका सामने आई है। पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है।

Gujarat Paper Leake- India TV Hindi
गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में भी पेपर लीक की आशंका Image Source : REPORTER INPUT

नीट पेपर लीक विवाद के बाद अब जामनगर स्थित गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी भी पेपर लीक के शक को लेकर विवादों में आ गई है। गुजरात आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी की परीक्षा 20 जुलाई को ली गई थी, जिसेमें बीएमएमएस के शल्य तंत्र-1 विषय की परीक्षा से पहले व्हाट्सएप पर परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां वायरल होने का मामला सामने आया है। यूनिवर्सिटी ने पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।

गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के अधीन प्रदेशभर के 26 आयुर्वेदिक कॉलेजों में यह परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 2000 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई जानकारी ने पूरे मामले को संदेह के घेरे में ला दिया।

पेपर लीक के आरोपों की जांच शुरू

यूनिवर्सिटी के इंचार्ज एग्जामिनेशन डायरेक्टर से भी इस मुद्दे पर बात की गई। डायरेक्टर एचपी झाला ने बताया कि सुबह नियमित रूप से परीक्षा संपन्न हुई थी। इसके बाद शाम को जानकारी मिली कि परीक्षा शुरू होने से पहले व्हाट्सएप पर कुछ महत्वपूर्ण बिंदु वायरल हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति का गठन किया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी तरह की अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गड़बड़ी हुई तो जिम्मेदार लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई

फिलहाल यूनिवर्सिटी यह पता लगाने में जुटी है कि वायरल हुई जानकारी वास्तव में परीक्षा प्रश्नपत्र से जुड़ी थी या नहीं, और यदि ऐसा पाया जाता है तो इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई जामनगर ने गुजरात आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी में एक प्रेजेंटेशन देकर पूरी घटना की निष्पक्ष और हाई-लेवल जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर पेपर लीक होना साबित होता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

12 में से 11 प्रश्न समान

सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर वायरल हुए संभावित प्रश्नों की जांच के दौरान पाया गया कि परीक्षा में पूछे गए 12 प्रश्नों में से 11 प्रश्न वायरल सूची से मेल खाते हैं। इसके बाद मामले की जानकारी तत्काल परीक्षा नियंत्रक को दी गई। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला गुजरात के बाल हनुमान आयुर्वेदिक महाविद्यालय से जुड़ा होने की आशंका सामने आई है। पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष जांच होगी और हमने कमेटी बनाई है जिसमें तीन अधिकारियों द्वारा इस पूरे मामले पर जांच की जय जाएगी यदि जांच में नियमों के उल्लंघन, प्रश्नपत्र लीक या किसी भी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि होती है, तो संबंधित दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

(जामनगर से हरदीप भोगल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

स्पोर्ट्स बाइक स्टार्ट करने गया तो इंजन में बैठा मिला जहरीला कोबरा! देखें रेस्क्यू का शॉकिंग VIDEO

सूरत में मछुआरों ने नदी में मछली पकड़ने के लिए फेंका था जाल, फंस गया मगरमच्छ का बच्चा, मचा हड़कंप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।