1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कॉरिडोर पर ट्रायल रन के दौरान बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कॉरिडोर पर ट्रायल रन के दौरान बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Apr 27, 2026 11:58 am IST,  Updated : Apr 27, 2026 11:58 am IST

हादसे का शिकार हुई कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। इनमें से चार की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति की जान बच गई है। ये सभी लोग राजस्थान से वडोदरा लौट रहे थे।

Kalol Road Accident- India TV Hindi
कलोल सड़क हादसा Image Source : REPORTER INPUT

गुजरात के कलोल में सोमवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कॉरिडोर पर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति की जान बची है। हादसा पंचमहल जिले में कलोल के पास से गुजरने वाले कॉरिडोर में हुआ। इस रास्ते को ट्रायल रन के लिए खोला गया है। इसी दौरान यह बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि कार बेहद तेज रफ्तार में थी और हाईवे का डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ जा गिरी। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। 

जानकारी के अनुसार तेज गति से जा रही कार के ड्राइवर का कंट्रोल अचानक खो गया और कार डिवाइडर फांदकर हाईवे के दूसरी तरफ जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार पांच लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति बच गया।

वडोदरा का रहने वाला था परिवार

इस हादसे के सभी पीड़ित वडोदरा के रहने वाले हैं। खिंजी परिवार के सदस्य राजस्थान से लौट रहे थे, तभी कलोल के पास रास्ते में उनकी मौत हो गई। मरने वालों में 55 साल के साजिद इकबाल खिंजी, 50 साल के इलियास इकबाल खिंजी, 48 साल के इशाक इकबाल खिंजी और 35 साल के रेहान अजगर खिंजी शामिल हैं। एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से वडोदरा में दुख की लहर दौड़ गई है।

पुलिस ने शवों को कलोल अस्पताल भेजा

एक्सीडेंट की खबर मिलते ही आस-पास के लोग और पुलिस का काफिला मौके पर पहुंचा। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की गई। एडमिनिस्ट्रेशन भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर तुरंत पोस्टमॉर्टम के लिए कलोल रेफरल हॉस्पिटल भेजा। पंचमहल पुलिस ने इस दुखद हादसे को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि कार एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से क्यों कूदी और हादसे के समय कार की स्पीड क्या थी। पुलिस ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि हादसे का कारण क्या था और हादसे के समय कार की स्पीड क्या थी। माना जा रहा है कि स्टीयरिंग पर कंट्रोल खोने की वजह से यह हादसा हुआ।

(कलोल से दक्षेष शाह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

सूरत में पति की खौफनाक करतूत: डाइटिशियन पत्नी की हत्या कर लकड़ी की पेटी में छिपाया शव, दुर्गंध न फैले इसलिए डाल दिया सूखा सीमेंट

गुजरात निकाय चुनाव: जामनगर में AAP प्रत्याशी का निधन, पाटन में महिला वोटर और आणंद में पंचायत कर्मी की हुई मौत

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।