वलसाड़: जिले के सरदार हाइट्स सोसाइटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां सरदार हाइट्स के दमणगंगा विंग्स के 13वें फ्लोर से एक युवक ने छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही युवक की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में युवक को काफी देर तक बारामदे में घूमते हुए देखा जा सकता है, जिसके बाद उसने नीचे छलांग लगा दी। जानकारी के मुताबिक युवक ने सुसाइड करने से पहले अपने स्टेटस में 'I quit bye world' लिखा हुआ था। चर्चा है कि युवक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिस वजह से वह काफी परेशान था। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की चर्चा
दरअसल, वलसाड़ जिले के सरदार हाइट्स सोसाइटी में 22 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने 13वें फ्लोर से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मानव पटेल के रूप में हुई है। उसने अपनी इंस्टा स्टोरी में 'I quit Bye world' लिखा था। बता दें कि सरदार हाइट्स सोसायटी गुजरात हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित की गई है। सरदार हाइट्स सोसायटी बनाने का उद्देश्य मध्यम वर्गीय परिवारों को वलसाड के आम लोगों को किफायती और आधुनिक घर उपलब्ध कराना था। इसी सोसायटी की दमणगंगा विंग्स बिल्डिंग में मानव पटेल का परिवार रहता था। जानकारी के मुताबिक युवक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, जिस वजह से युवक ने आत्महत्या का कदम उठा लिया।
सीसीटीवी फुटेज भी आया सामने
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि युवक काफी देर तक सोसायटी के 13वें मंजिल पर टहलता रहता है। छलांग लगाने से पहले वह देखता है कि आस-पास कोई है तो नहीं। इसके बाद उसने 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी। जानकारी के मुताबिक वह डोमिनोज़ में पार्ट टाइम काम करता था और आज छुट्टी पर था। घटना के बाद एंबुलेस को बुलाया गया, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाद में पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वलसाड सिटी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि एक युवक के 13वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड करने की सूचना मिली है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। (इनपुट- जितेंद्र पाटिल)
यह भी पढ़ें-