1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. मंदिर से पैसे चुराने का था शक, भीड़ ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या

मंदिर से पैसे चुराने का था शक, भीड़ ने युवक की पीट-पीटकर की हत्या

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 03, 2023 02:24 pm IST,  Updated : Feb 03, 2023 02:24 pm IST

शिकायतकर्ता ने कहा कि जब वह थाने पहुंचा, तो उसे बताया गया कि किसी ने वछरदा दादा मंदिर से पैसे चुराए हैं और मंदिर के ट्रस्टियों ने श्याम को यह स्वीकार करने के लिए पीटा कि उसने मंदिर से पैसे चुराए थे, जो उसने नहीं किया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

गुजरात के पोरबंदर शहर के बोखिरा इलाके में गुरुवार की रात मंदिर से पैसे चुराने के शक में भीड़ ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मृतक के पिता किशोर बाठिया ने कहा, "मेरा 26 वर्षीय श्याम सड़क पर ठेला लगाता था और अपनी साइकिल पर घूम-घूमकर एसिड और फिनाइल बेचता था। 

उन्होंने कहा कि बुधवार को वह बोखिरा इलाके की यात्रा कर रहा था, तभी वचरदा दादा मंदिर के ट्रस्टी एभल कच्छा, लाखा भोगेशरा, राजू बोखिरिया और अन्य लोगों ने उसे रोका और पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया। उसी शाम पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई।"

वछरदा दादा मंदिर से पैसे चुराने का आरोप

शिकायतकर्ता ने कहा कि जब वह थाने पहुंचा, तो उसे बताया गया कि किसी ने वछरदा दादा मंदिर से पैसे चुराए हैं और मंदिर के ट्रस्टियों ने श्याम को यह स्वीकार करने के लिए पीटा कि उसने मंदिर से पैसे चुराए थे, जो उसने नहीं किया। उन्होंने आगे कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि श्याम की मौत कई आंतरिक चोटों के कारण हुई है।

स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक एच. के. श्रीमाली ने बताया कि हमने आरोपियों की ओर से पीड़ित को पीटने के सबूत एकत्र किए हैं। 4 आरोपियों और भीड़ की हत्या में शामिल सभी लोगों की तलाश जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।