1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात: भाजपा सांसद मनसुख वसावा ने छोड़ी पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा-इंसान से गलती हो जाती है

गुजरात: भाजपा सांसद मनसुख वसावा ने छोड़ी पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा-इंसान से गलती हो जाती है

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 29, 2020 01:38 pm IST,  Updated : Dec 29, 2020 01:38 pm IST

मनसुख वसावा ने गुजरात भाजपा अध्यक्ष आर आर पाटिल को पत्र लिखकर अपना त्यागपत्र दे दिया है

मनसुख वसावा का...- India TV Hindi
मनसुख वसावा का त्यागपत्र गुजरात भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।  Image Source : MANSUKH VASAVA TWITTER

अहमदाबाद। गुजरात के भरुच से  भारतीय जनता पार्टी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनसुख वसावा ने भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने गुजरात भाजपा अध्यक्ष आर आर पाटिल को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दे दी है। मनसुख वसावा का त्यागपत्र गुजरात भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। हालांकि उन्होंने किस वजह से त्यागपत्र दिया है इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है।

गुजरात भाजपा अध्यक्ष को लिखे गए पत्र में मनसुख वसावा ने लिखा है कि उन्होंने पार्टी के साथ वफादाई निभाई है तथा पार्टी और जिंदगी के सिद्धांत का पालन करने में बहुत सावधानी रखी है, लेकिन आखिरकार मैं एक इंसान हूं और इंसान से गलती हो जाती है इसलिए मैं पार्टी से इस्तीफा देता हूं। अपने त्यागपत्र में मनसुख वसावा ने यह भी लिका है कि लोकसभा का अगला सत्र शुरू होते ही वे सांसद के पद से भी त्यागपत्र दे देंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।