1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात के भावनगर में कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में हैं कई अस्पताल, खिड़कियां तोड़कर बच्चों को निकाला

गुजरात के भावनगर में कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में हैं कई अस्पताल, खिड़कियां तोड़कर बच्चों को निकाला

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Dec 03, 2025 11:57 am IST,  Updated : Dec 03, 2025 12:19 pm IST

गुजरात के भावनगर में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद कॉम्प्लेक्स के हॉस्पिटल में भर्ती बच्चों और दूसरे मरीजों को कांच तोड़कर बाहर निकाला गया।

bhavnagar fire- India TV Hindi
गुजरात के भावनगर में बिल्डिंग में लगी भीषण आग। Image Source : X- ANI

गुजरात के भावनगर में काल नाला क्षेत्र स्थित एक कॉम्प्लेक्स में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई है। बेसमेंट में शुरू हुई आग देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में फैल गई। इस बिल्डिंग में कई अस्पताल है। अस्पतालों से मरीजों का रेस्क्यू किया जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। बच्चों को बिल्डिंग से कांच तोड़कर निकाला गया। 

बच्चों को चादर में लपेट कर एक-एक कर बाहर निकाला

शुरुआती जानकारी के मुताबिक कालूभा रोड के पास एक बहुमंजिला कॉम्प्लेक्स में पैथोलॉजी लैब में आज सुबह करीब 9 बजे आग लगी। इस कॉम्प्लेक्स में कई अस्पताल, दूसरी दुकानें और ऑफिस हैं। आग लगने के बाद कॉम्प्लेक्स के हॉस्पिटल में भर्ती बच्चों और दूसरे मरीजों को कांच तोड़कर बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही स्थानीय लोगों ने तुरंत खिड़की पर सीढ़ी लगाकर, बच्चों को चादर में लपेट कर एक-एक कर बाहर निकालना शुरू कर दिया।

उनकी सतर्कता और सूझबूझ से बच्चों की जान बचाई जा सकी। सभी मरीजों को मेडिकल कॉलेज के सर. टी हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। 

आग बुझाने में लगा एक घंटा

फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और राहत की बात यह है कि किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पांच फायर टेंडर और 50 कर्मी पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए। आग इतनी ज्यादा फैल चुकी थी कि उसे बुझाने में 1 घंटे का समय लग गया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।