1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. यूपी से दो बार विधायक का चुनाव लड़ा, दोनों बार हारा तो बन गया ठग, ₹25000 चुराते CCTV में कैद हुआ

यूपी से दो बार विधायक का चुनाव लड़ा, दोनों बार हारा तो बन गया ठग, ₹25000 चुराते CCTV में कैद हुआ

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Dec 20, 2025 11:38 am IST,  Updated : Dec 20, 2025 11:38 am IST

पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें से एक दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुका है। हालांकि, दोनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा।

Accused- India TV Hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी Image Source : REPORTER INPUT

सूरत के उधना रोड स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में एक व्यक्ति का कार्ड बदलकर 25 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने गुप्त रूप से पिन नंबर देखकर 25 हजार रुपए निकालकर फरार होने वाले दो शख्स को सूरत पुलिस ने यूपी से गिरफ्तार किया है।

उधना थाने में दर्ज हुआ था मामला

सूरत पुलिस की डीसीपी कानन देसाई ने बताया कि पीड़ित जब जब एटीएम से पैसा निकाल रहा था, तब आरोपियों ने चालाकी से उसका पिन देख लिया। इसके बाद एटीएम कार्ड बदलकर कार्ड बदलकर खाते से 25 हजार रुपए निकाल लिए और फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित ने सूरत के उधना थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

सीसीटीवी की मदद से पकड़ाए आरोपी

पुलिस ने बैंक के सीसी टीवी फुटेज खंगाले और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ओर मुखबिर सी मदद से आरोपियों की पहचान कर एक टीम को यूपी भेजा था। पुलिस टीम ने प्रयागराज ओर प्रतापगढ़ में दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम अनिल सिंग और दूसरे ने अपना नाम अनिल सरोज बताया। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुका है एक आरोपी

पुलिस ने जब आगे पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अनिल सरोज राजनीतिक गतिविधियों में शामिल था और प्रतापगढ़ से दो बार विधायक का चुनाव लड़ चुका है और दोनों बार उनकी हार हुई है, और वर्तमान में जिला पंचायत का सदस्य है। वहीं दूसरा आरोपी अनिल कुमार सिंग हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ यूपी में ठगी, लुट धोखाधड़ी से जुड़े कई मामले दर्ज है।

(सूरत से शैलेष चांपानेरिया की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

घने कोहरे के चलते कम हुई विजिबिलिटी, 129 फ्लाइट कैंसिल, हवाई यात्रियों के लिए दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी

गुजरात में SIR के आंकड़े जारी, हटाए गए 73 लाख वोटर्स के नाम, जानें गड़बड़ी मिलने पर क्या करें?

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।