1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. मां ने एसिड पिलाया, बाप ने दबाई गर्दन, बेटे को क्यों दी खौफनाक मौत? बहू ने किया पर्दाफाश

मां ने एसिड पिलाया, बाप ने दबाई गर्दन, बेटे को क्यों दी खौफनाक मौत? बहू ने किया पर्दाफाश

 Written By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jul 04, 2026 04:24 pm IST,  Updated : Jul 04, 2026 08:24 pm IST

गुजरात से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक मां बाप ने अपने ही जिगर के टुकड़े को बेरहमी से मार डाला। बहू ने इस मौत का पर्दाफाश किया है। जानें मां बाप ने बेटे की क्यों जान ले ली?

गुजरात में मां बाप ने बेटे को दी मौत- India TV Hindi
गुजरात में मां बाप ने बेटे को दी मौत Image Source : AI IMAGE

गुजरात: राजकोट जिले के गोंडल तालुका के गुंडाला गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां बाप ने मिलकर अपने 22 साल के बेटे की निर्मम हत्या कर दी। बेटा बेरोजगार था और उसका नाम राम बंभाव बताया जा रहा है। युवक का शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ है। मां बाप ने रोते हुए बताया कि उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है। शुरुआत में तो लोग भी इसे आत्महत्या समझ रहे थे लेकिन जब फॉरेंसिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो खुलासा हुआ कि बेटे ने आत्महत्या नहीं की थी, उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। 


मां बाप ने की बेटे की हत्या
पुलिस ने जब हत्या की जांच शुरू की तो जो बात सामने आई उसे सुनकर लोगों को हैरानी ही नहीं हुई, कोई भी इस बात को मानने को तैयार नहीं था। पुलिस के मुताबिक, मृतक राम बंभाव की हत्या उसके माता पिता ने ही मिलकर की थी। मृतक राम बंभाव की  की पत्नी 20 वर्षीय बंसी ने अपने ही सास 45 वर्षीय मोटी बंभाव उर्फ मनीषा और 47 साल के ससुर अतुल बंभाव उर्फ बाबू के खिलाफ हत्या की शिकायत दर्ज कराई, उसकी शिकायत के आधार पर दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

बहू ने किया हत्या का पर्दाफाश
थाने में दी गई तहरीर में बंसी ने बताया कि राम बंभाव से उसकी शादी करीब पांच महीने पहले हुई थी। उसका पति शराबी था और रोज रात को शराब के नशे में घर लौटता था। वह अपने पिता से रोज रात में झगड़ा करता था। 29 जून को भी राम बंभाव का माता पिता से खूब झगड़ा हुआ था, जिसके बाद अतुल बंभाव ने अपने बेटे को घर ले जाने के लिए बंसी के पिता को बुलाया था। लेकिन इसके अगले दिन राम की मौत की खबर मिली। बंसी को कहा गया कि राम ने एसिड पीकर जान दी है, लेकिन बाद में परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मामले को पलट दिया।

आत्महत्या नहीं, राम की हुई थी हत्या
पुलिस ने बताया, पोस्टमार्टम में गला घोंटने के स्पष्ट निशान मिले, जिससे साफ हुआ कि मौत का कारण एसिड पीकर आत्महत्या नहीं बल्कि दम घोंटकर हत्या की गई थी। पत्नी बंसी के बयान ने भी जांच को मजबूत किया। जांच में सामने आया है कि झगड़े के दौरान मां ने कथित तौर पर युवक को जबरन एसिड पिलाया, जबकि पिता ने उसे पकड़कर उसका गला दबा दिया। घटना के बाद परिवार ने इसे आत्महत्या बताकर दबाने की कोशिश की।

पुलिस को मिले हत्या के सबूत
पुलिस ने राम की हत्या में शामिल एसिड की बोतल, खून से सना बिस्तर और हत्या में प्रयुक्त अन्य सामान जब्त किया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की जो वजह सामने आई है, वो ये है कि मृतक राम बंभाव शादीशुदा था और बेरोजगार था, जबकि पिता एक चाय की दुकान चलाता था। रोज रोज वह मां बाप से शराब के लिए पैसे मांगता था और नहीं देने पर उन्हें प्रताड़ित करता था। 

ये भी पढ़ें:
प्यार, इश्क और धोखेबाजी की अनोखी दास्तां, जाकिर की किरण ने क्यों ले ली जान? जानिए

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।