अहमदाबाद: ''मोक्ष'' के नाम पर कोई कितना अंधविश्वासी हो सकता है, गुजरात के नवसारी से आई इस खबर को पढ़कर आप सोच में पड़ जाएंगे। दरअसल, यहां एक महिला ने कथित रूप से अपनों बच्चों को इसलिए मार डाला क्योंकि वह अपने पूर्वजों को मोक्ष दिलवाना चाहती थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, नवसारी में एक महिला ने अपने दो बच्चों का मर्डर कर दिया। इसमें किसी हथियार का इस्तेमाल नहीं हुआ। महिला ने अपनो हाथों से ही बच्चों का गला घोंट दिया। आरोप के मुताबिक, महिला अपने ससुर को मारने भी दौड़ी थी लेकिन किसी तरह वो बच गए।
ससुर को भी मारने दौड़ी बहू
पुलिस अधिकारी बताते हैं कि आरोपी महिला को अरेस्ट गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी पहचान सुनीता शर्मा के तौर पर हुई है। सुनीता ने अपने ससुर को मारने का प्रयास भी किया, लेकिन किसी तरह वह घर से बाहर भाग गए और अपनी जान बचाने में सफल रहे।
नवसारी में कहां हुई वारदात?
नवसारी पुलिस के अनुसार, ये घटना गुरुवार रात को बिलिमोरा कस्बे के देसरा क्षेत्र के एक फ्लैट में हुई। आरोपी महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। वह अपने पति शिवकांत, 7 और 4 साल के 2 बेटों के साथ रहती थी। सास-ससुर भी साथ में ही रहते थे।
बेटों की हत्या को कैसे दिया अंजाम?
अधिकारियों ने आगे बताया कि टाइफाइड होने के कारण शिवकांत प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। DSP बी. वी. गोहिल ने कहा कि ससुर इंद्रपाल और उनकी पत्नी सुश्री, अपने बेटे शिवकांत को भोजन देने के लिए हॉस्पिटल गए थे। जब वे दोनों वापस लौटे तो अपने कमरे में जाकर सो गए।
दूसरी तरफ, सुनीता अपने बेडरूम में थी। फिर अचानक आधी रात, सुनीता ने अपने पूर्वजों के मोक्ष के लिए किसी देवता की प्रार्थना शुरू कर दी। इसी दौरान उसने अपने दोनों बेटों का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी।
(इनपुट- भाषा)
ये भी पढ़ें-