1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात: डिप्टी कलेक्टर अंकिता ओझा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, इस काम के एवज में मांगे थे 3 लाख रुपये; VIDEO

गुजरात: डिप्टी कलेक्टर अंकिता ओझा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, इस काम के एवज में मांगे थे 3 लाख रुपये; VIDEO

 Published : Feb 26, 2025 08:32 am IST,  Updated : Feb 26, 2025 10:31 am IST

डिप्टी कलेक्टर अंकिता ओझा पिछले एक साल से स्टाम्प ड्यूटी के लेन-देन को लेकर विवादों में रही हैं। ओझा के खिलाफ जमीन और मकान के लेन-देन में सरकारी चालान देने के बाद भी प्रमाण पत्र जारी करने में उत्पीड़न की शिकायतें मिली थीं।

deputy collector ankita ojha- India TV Hindi
डिप्टी कलेक्टर अंकिता ओझा Image Source : INDIA TV

बनासकांठा: गुजरात के पालनपुर में स्टाम्प ड्यूटी मूल्यांकन कार्यालय की डिप्टी कलेक्टर अंकिता ओझा को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गांधीनगर से एसीबी की एक टीम एक क्लास वन अधिकारी को ट्रैप करने के लिए पालनपुर पहुंची थी। डिप्टी कलेक्टर अंकिता ओझा के खिलाफ जमीन और मकान के लेन-देन में सरकारी चालान देने के बाद भी प्रमाण पत्र जारी करने में उत्पीड़न की शिकायतें मिली थीं। गांधीनगर एसीबी ने खुलासा किया है कि बनासकांठा में अंकिता ओझा और योजना सहायक इमरान नागौरी को 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा हैं।

ankita ojha
Image Source : INDIA TVपालनपुर में डिप्टी कलेक्टर अंकिता ओझा रिश्वत लेते पकड़ी गईं।

एसीबी ने स्टाम्प ड्यूटी कार्यालय और विभिन्न अन्य स्थानों पर जांच शुरू कर दी है। डिप्टी कलेक्टर अंकिता ओझा पिछले एक साल से स्टाम्प ड्यूटी के लेन-देन को लेकर विवादों में रही हैं।

(रिपोर्ट- रतन सगिया)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।