1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजराती नववर्ष पर पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई, सीएम भूपेंद्र पटेल ने की समर्थकों से मुलाकात

गुजराती नववर्ष पर पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई, सीएम भूपेंद्र पटेल ने की समर्थकों से मुलाकात

 Published : Nov 02, 2024 08:27 pm IST,  Updated : Nov 02, 2024 08:38 pm IST

पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर कहा कि आप सभी भाइयों-बहनों को गुजराती नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। यह नववर्ष आपके लिए ढेर सारी खुशियां और उत्साह लेकर आए।

सीएम भूपेंद्र पटेल - India TV Hindi
सीएम भूपेंद्र पटेल Image Source : X@BHUPENDRAPBJP

अहमदाबाद: गुजरात में आज गुजराती नववर्ष मनाया गया। गुजराती नव वर्ष दिवाली के अगले दिन आता है और यह गुजरात में प्रचलित पारंपरिक हिंदू कैलेंडर विक्रम संवत की शुरुआत का प्रतीक है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजराती नववर्ष के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर और मंदिरों में पूजा-अर्चना करके गुजराती नववर्ष मनाया। 

पीएम मोदी और अमित शाह ने दी लोगों को बधाई

पीएम मोदी ने एक्स पर गुजराती में लिखा 'आज से शुरू होने वाला यह नया साल आपके जीवन में खुशियां, सफलता और समृद्धि लाए और आपका स्वास्थ्य अच्छा रहे। आने वाले साल में आपके सभी सपने पूरे हों और हर दिन नई ऊर्जा और सकारात्मकता से भरा हो! नव वर्ष की शुभकामनाएं। वहीं, अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद और गांधीनगर में अपने-अपने आवासों पर समर्थकों से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्तिसिंह गोहिल ने अपने समर्थकों और शुभचिंतकों से मुलाकात की एवं शुभकामनाएं दीं। 

सीएम भूपेंद्र पटेल ने कही ये बात

सीएम भूपेंद्र पटेल ने अपने दिन की शुरुआत पंचदेव मंदिर में पूजा-अर्चना करके की। उन्होंने गांधीनगर के अडालज में स्थित त्रिमंदिर में दर्शन किये और वर्तमान तीर्थंकर श्री सीमांधर स्वामी और पूज्य नीरू की समाधियों को नमन किया। बाद में उन्होंने अहमदाबाद में भद्रकाली माताजी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। पटेल ने एक्स पर कहा कि गुजरात के सभी नागरिकों और दुनिया भर के गुजराती परिवारों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं प्रार्थना करता हूं कि नया साल सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। 

सीएम भूपेंद्र पटेल की राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात

सीएम पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को ‘विकसित भारत 2047’ का दृष्टिकोण दिया है। आइए हम सभी नए साल की शुरुआत में विकसित गुजरात का निर्माण करके इस दृष्टिकोण को पूरा करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का संकल्प लें। सीएम ने राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। पटेल ने गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। 

इनपुट- भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।