1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात के वलसाड में बीमार नाबालिग लड़की के साथ भगत ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुजरात के वलसाड में बीमार नाबालिग लड़की के साथ भगत ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Oct 11, 2025 01:18 pm IST,  Updated : Oct 11, 2025 02:07 pm IST

गुजरात के वलसाड में बीमार नाबालिग लड़की के साथ रेप करने के आरोप में पुलिस ने एक भगत को गिरफ्तार किया है। नाबालिग को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस हिरासत में आरोपी- India TV Hindi
पुलिस हिरासत में आरोपी Image Source : REPORTER

वलसाड: पुलिस ने शुक्रवार को वलसाड के कपराडा में एक 38 वर्षीय व्यक्ति को अलौकिक शक्तियों से इलाज करने की आड़ में 14 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। लड़की के माता-पिता को डर था कि उस पर किसी आत्मा का साया है, जिससे वह बीमार रहती है। आरोपी शंकर वाल्वी ने दावा किया कि उसके पास अलौकिक शक्तियों का उपयोग करके लोगों का इलाज करने की क्षमता है। 

पॉक्सो में केस दर्ज

पुलिस ने बताया कि वाल्वी अपनी तथाकथित क्षमताओं का अभ्यास करने के लिए आदिवासी क्षेत्र के विभिन्न गांवों और चर्चों में जाता है। पीड़िता की मां द्वारा कपराडा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर वाल्वी के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। परिवार 2 अक्टूबर को कपराडा तालुका में आरोपी के गांव में उससे मिलने गया और वहां तीन दिन तक रहा। 

 मामला कपराडा तहसील के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की को उसके परिजन भगत शंकर तड़वी के पास ले गए थे। भगत ने कहा कि असलोना गांव के देवड में प्रार्थना करनी पड़ेगी... उसको मेरे पास रख कर जाओ। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इसके बाद भगत ने अलग अलग जगह ले जाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। वहां से आने के बाद लड़की ने परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने भगत के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। लड़की को एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 6 अक्टूबर को आरोपी नाबालिग को अपनी मोटरसाइकिल पर अलग-अलग गांवों में ले गया और वहां तरह-तरह के अनुष्ठान किए। उसने अपने घर पर एक चर्च बना रखा है और इलाके के अलग-अलग सामुदायिक स्थलों पर जाकर लोगों का इलाज करने की अपनी क्षमता का अभ्यास करता था। पुलिस ने बताया कि अपने गाँव लौटते समय उसने 7 अक्टूबर को एक पहाड़ी पर नाबालिग के साथ बलात्कार किया। अगले दिन लड़की ने अपने माता-पिता को फोन पर इसकी सूचना दी। 

रिपोर्ट- जितेंद्र पाटिल, वलसाड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।