1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. हाई प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की रेड, 81 लोग हिरासत में, ₹2.91 करोड़ का सामान जब्त

हाई प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की रेड, 81 लोग हिरासत में, ₹2.91 करोड़ का सामान जब्त

 Reported By: Nirnay Kapoor, Edited By: Shakti Singh
 Published : Feb 05, 2026 01:54 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 01:54 pm IST

पुलिस ने कुल 81 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें 43 पुरुष और 38 महिलाएं शामिल हैं। इनके पास से 20 से ज्यादा लग्जरी कारें भी जब्त की गई हैं। जब्त किए गए सामान की कीमत लगभग 2.91 करोड़ रुपये है।

LIQUOR PARTY RAID- India TV Hindi
हाईप्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की रेड Image Source : REPORTER INPUT

गुजरात के साणंद पुलिस ने बुधवार रात ने एक हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर रेड कर 81 लोगों को हिरासत में लिया है। यह पार्टी साणंद-नलसरोवर रोड पर मौजूद एक वीकेंड होम पर हो रही थी। निर्वाण ग्रीन्स में हाई-प्रोफाइल शराब और हुक्का पार्टी पर छापा मारा गया, जिसमें 43 पुरुषों और 38 महिलाओं समेत 81 लोगों को हिरासत में लिया गया। बताया जा रहा है कि यह पार्टी आदर्श अग्रवाल नाम के एक व्यक्ति की 25वीं शादी की सालगिरह मनाने के लिए रखी गई थी, जिसमें अहमदाबाद के बिल्डर, व्यापारी और डॉक्टरों समेत बड़ी संख्या में मेहमान शामिल हुए थे।

पुलिस के मुताबिक, प्राइवेट जगह पर 11 टेबल पर केक, हुक्का और शराब रखी गई थी। एक टिप-ऑफ पर कार्रवाई करते हुए, अधिकारियों ने देर रात छापा मारा, जिसमें शराब, हुक्का का सामान और बीएमडबल्यू और ऑडी कारों समेत 20 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां जब्त की गईं। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग ₹2.91 करोड़ आंकी गई है।

हिरासत में लिए लोगों का मेडिकल करा रही पुलिस

सभी हिरासत में लिए गए लोगों को साणंद पुलिस स्टेशन ले जाया गया और बाद में मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। हिरासत में लिए गए लोगों का मेडिकल जांच चल रहा है, साथ ही बैकग्राउंड वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ज्यादातर आरोपी 40 साल से कम उम्र के हैं। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई साणंद इलाके में प्राइवेट शराब-हुक्का पार्टियों के बढ़ते मामलों को दिखाती है और ऐसे नियमों के उल्लंघन के प्रति ज़ीरो-टॉलरेंस रवैया अपनाने की बात दोहराई। मामले में आगे की जांच चल रही है।

छह महीने पहले भी हुई थी बड़ी शराब पार्टी

साणंद के ग्लेड गोल्फ रिसॉर्ट में एक नामी बिल्डर/रियल एस्टेट बिजनेसमैन प्रतीक संघवी के बर्थडे पर पार्टी हुई थी। पुलिस ने रात में रेड की थी और 39 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी। कुल 13 पुरुष गिरफ्तार हुए थे और 26 महिलाओं को नोटिस भेजा गया था। मौके से 11 शराब की बोतलें और मोबाइल जब्त हुए थे।

यह भी पढ़ें-

VIDEO: 2000 के ट्रांजेक्शन से करोड़ों का स्कैम हुआ एक्सपोज, छापे में मिलीं नोटों की गड्डियां ही गड्डियां

गुजरात: महिसागर में पुलिस की बर्बरता का मामला, महिला PSI ने आदिवासी शख्स को बेरहमी से पीटा, क्षेत्र में तनाव

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।