1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. VIDEO: 2000 के ट्रांजेक्शन से करोड़ों का स्कैम हुआ एक्सपोज, छापे में मिलीं नोटों की गड्डियां ही गड्डियां

VIDEO: 2000 के ट्रांजेक्शन से करोड़ों का स्कैम हुआ एक्सपोज, छापे में मिलीं नोटों की गड्डियां ही गड्डियां

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Feb 04, 2026 04:17 pm IST,  Updated : Feb 04, 2026 04:32 pm IST

अरावली साइबर क्राइम ने निकोल में छापा मारकर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने 21 बैंक अकाउंट, 31 मोबाइल समेत 24 लाख रुपये कैश जब्त किए हैं।

नोटो का बंडल- India TV Hindi
नोटो का बंडल Image Source : REPORTER

गुजरात के अरावली जिला साइबर क्राइम पुलिस ने 'ऑपरेशन म्यूल अकाउंट' के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अहमदाबाद के निकोल इलाके में छापेमारी कर सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ठगने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में नकदी, मोबाइल फोन और बैंक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

इस पूरे मामले की शुरुआत कर्नाटक से हुई, जहां से अरावली के भिलोदा में एक बैंक खाते में मात्र 2,000 रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इस संदिग्ध ट्रांजेक्शन के बाद जांच हुई, तो परत दर परत 1.31 करोड़ रुपये की बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा होता चला गया।

21 बैंक अकाउंट, 31 फोन

पुलिस ने निकोल में की गई इस छापेमारी के दौरान तकनीकी उपकरणों और नकदी का बड़ा जखीरा जब्त किया है। पुलिस ने 21 बैंक अकाउंट, 31 मोबाइल समेत 24 लाख रुपये कैश जब्त किए। इसके अलावा, पैसे गिनने की मशीन और 20 क्रेडिट कार्ड एवं 150 ग्राम चांदी जब्त की गई।

म्यूल अकाउंट में मंगवाते थे पैसे

साइबर क्राइम ने राजस्थान से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि ये अपराधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सस्ते मोबाइल फोन के लुभावने विज्ञापन देते थे। जब लोग झांसे में आकर पैसे भेजते, तो वे राशि सीधे अपने पास मंगाने के बजाय म्यूल अकाउंट (दूसरों के किराए के खाते) में मंगवाते थे।

आरोपियों ने खुलासा किया कि वे इन खातों का उपयोग करने के बदले खाताधारकों को 10% कमीशन देते थे। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गिरोह के तार कहां से जुड़े हैं और अब तक कितने लोग इनके शिकार हो चुके हैं।

(रिपोर्ट- महेंद्र प्रसाद)

ये भी पढ़ें-

बिट्टू विवाद पर BJP ने उतारी सिख नेताओं की फौज, बोले- राहुल गांधी ने हमेशा अपमान किया

CM Mamata In Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में बोलीं ममता, हमे इंसाफ़ नहीं मिल रहा, आपके आदेश का उल्लंघन हो रहा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।