Surat Accident : सूरत शहर के वस्तादेवड़ी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। वॉल्वो बस को ओवरटेक करने के प्रयास में बीसीए के छात्र की बस के पहियों तले कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में परिवार के इकतौता चिराग बुझ गया, जिसे परिजन सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
सूरत के जहांगीर पूरा में रहने वाले 20 वर्षीय जश बुंदेला कॉलेज में बीसीए के दूसरे वर्ष का छात्र था। कल शाम करीब साढ़े चार बजे कॉलेज के बाद जश अपनी स्कूटी पर घर लौट रहा था तब बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन सामने से आ रही एक ओर बाइक को देखकर अचानक ब्रेक लगाने से उसकी स्कूटी फिसल गई। बैलेंस बिगड़ते ही वह सीधे चलती बस के पीछे के पहिए के नीचे आ गया। मौके पर ही जश की मौत हो गई।
यह हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इस वीडियो में हादसे के बाद घटनास्थल स्थानीय लोगों की भीड़ को जुटते हुए दिखाया गया है।
(सूरत से शैलेष चांपानेरिया की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें -
Video: दिल्ली मेट्रो का जबरा फैन हुआ ये विदेशी टूरिस्ट, जबरदस्त सुविधाएं देख कहा- 'लंदन से भी बेस्ट'
वॉशरूम के गेट पर WC का बोर्ड क्यों लगा होता है, आखिर क्या है इसका मतलब; हर किसी को जानना जरूरी
संपादक की पसंद