1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. सूरत के GIDC इलाके में केमिकल टैंकर से गैस लीक, 6 मजदूरों की मौत

सूरत के GIDC इलाके में केमिकल टैंकर से गैस लीक, 6 मजदूरों की मौत

 Reported By: Shailesh Champaneria
 Published : Jan 06, 2022 07:35 am IST,  Updated : Jan 06, 2022 08:48 am IST

अचानक गैस लीक होने से मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत होने की खबर है।

सूरत के GIDC इलाके में...- India TV Hindi
सूरत के GIDC इलाके में केमिकल टैंकर से गैस लीक, 6 मजदूरों की मौत Image Source : ANI

Highlights

  • सूरत के जीआईडीसी इलाके में हादसा
  • दम घुटने से मजदूरों की मौत

सूरत: सूरत के जीआईडीसी इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। यहां केमिकल टैंकर में लीकेज के कारण 5 मजदूरों की मौत हो गई है। बताया जाता है कि अचानक गैस लीक होने से मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। दम घुटने से पांच मजदूरों की मौत होने की खबर है।  20  लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिविल अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. ओमकार चौधरी ने बताया कि इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हुई है जबकि 20  लोगों का इलाज चल रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।