1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Surat Nagar Nikay Election Result: सूरत में भाजपा की बड़ी जीत, मतगणना केंद्र पर पर भिड़े BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता

Surat Nagar Nikay Election Result: सूरत में भाजपा की बड़ी जीत, मतगणना केंद्र पर पर भिड़े BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Kajal Kumari
 Updated : Apr 28, 2026 11:41 pm IST

गुजरात के सूरत महानगरपालिका चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है और आम आदमी पार्टी की यहां बड़ी हार हुई है। जानें कौन जीता?

सूरत में भाजपा की जीत- India TV Hindi
सूरत में भाजपा की जीत Image Source : PTI

Surat Nagar Nikay Election Result LIVE: सूरत नगर निगम चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। शहर के 30 वार्डों में कुल 120 सीटों में से बीजेपी ने 115 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट मिली है। वहीं, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 4 सीटों पर जीत मिली है। इस तरह देखा जाए तो सूरत नगर निगम में बीजेपी का दबदबा अभी भी कायम है। बीजेपी ने मंगवार को गुजरात निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी 15 नगर निगमों पर अपना परचम लहराया है। मतगणना के दौरान बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच छिटपुट झड़प की भी खबरें सामने आई थीं।

सूरत में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, भाजपा को मिली बड़ी जीत

Auto Refresh
Refresh
  • 2:38 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सूरत के मतगणना केंद्र पर BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प

    सूरत के मतगणना केंद्र पर बीजेपी की जीत के बाद माहौल बिगड़ा गया और बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प की खबर है। पुलिस के सामने ही दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान दिनेश राजपुरोहित और उनके समर्थको पर खुमान सिंह ने हमले के आरोप लगाए। काउंटिंग सेंटर के अंदर ही मारपीट की गई।

  • 2:33 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    आखिरकार सूरत में खुला आम आदमी पार्टी का खाता

    सूरत नगर पालिका के चुनाव में आम आदमी पार्टी का खाता खुल गया है और सूरत के वार्ड नंबर 17 में आम आदमी पार्टी के पैनल की जीत हुई है।

  • 2:12 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    कांग्रेस ने 385 सीटों पर कब्जा किया, आप पिछड़ी

    राज्य निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, कांग्रेस ने अब तक 385 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि निर्दलीय और अन्य दलों जिनमें आम आदमी पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन शामिल हैं, इन दलों ने 169 सीटों पर कब्जा किया है।

  • 2:09 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    आम आदमी पार्टी का पांच तहसील पंचायत पर कब्जा

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में वैसे तो आम आदमी पार्टी को सूरत में झटका लगा है लेकिन पार्टी ने पांच तहसील पंचायत पर जीत हासिल की है। इनमें गरुड़ेश्वर, वालिया, चिकड़ा, लालपुर और बगसरा तालुका पंचायतों में बड़ी जीत हासिल की है।

  • 1:51 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सूरत में AAP का सूपड़ा साफ, 27 से सीधा शून्य पर पहुंची

    सूरत नगर निगम में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब ​​दिख रहा है। पिछले साल 27 सीटें जीतने वाली आप अभी तक यहां से अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। दोपहर 1 बजे तक आए नतीजों में भाजपा 43 सीटों के साथ आगे चल रही है और कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट मिली है।

  • 1:42 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    गुजरात की शिक्षा मंत्री रिवाबा जडेजा ने क्या कहा, जानें

    गुजरात की शिक्षा मंत्री रिवाबा जडेजा ने चुनाव परिणाम पर कहा कि जीत बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। अब तक वॉर्ड नंबर 1 में विकास के नाम पर शून्य मिला है. जनता जान चुकी है कि विकास से जुड़ने के लिए जनता को बीजेपी को ही चुनना पड़ेगा, उन्होंने कहा,  इस जीत का श्रेय हमारे शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी को जाता है।

  • 1:00 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सूरत में आप नेता पायल साकरिया की बड़ी हार

    सूरत आम आदमी पार्टी की सूरत महानगर पालिका नेता विपक्ष पायल साकरिया की हार। 2021 में आम आदमी पार्टी 27 सीट जीती थी, इस चुनाव में खाता भी नहीं खोल सकी।

  • 12:58 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    पंचमहल के शाहरा में BJP की शानदार जीत

    शाहरा म्युनिसिपैलिटी में भगवा लहराया, सभी 28 सीटें BJP के खाते में गईं। BJP कैंडिडेट्स ने 11 सीटें जीतीं, अब म्युनिसिपैलिटी में विपक्ष का सूपड़ा साफ। 17 सीटें बिना किसी मुकाबले के जाने के बाद, BJP ने बाकी 11 सीटों पर भी कब्ज़ा कर लिया। जीतने वाले कैंडिडेट्स को माला पहनाकर बधाई दी गई, जीतने वाले कैंडिडेट्स का शानदार विजय जुलूस, वर्कर्स में ज़बरदस्त जोश। जिला BJP जनरल सेक्रेटरी जिग्नेश पाठक को घोड़े पर बिठाकर शानदार विजय जुलूस निकाला गया। पूरा शाहरा कस्बा इस समय भगवा रंग में रंगा हुआ है।

  • 12:53 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    वडोदरा में 25 सीटों पर बीजेपी का कमल खिला

    गुजरात में वडोदरा नगर निगम की 76 सीटों में से 30 के नतीजे सामने आ चुके हैं, इनमें से 25 सीटों पर बीजेपी का कमल खिला है, जबकि कांग्रेस के हाथ में चार सीटें आती दिख रही हैं, वहीं एक सीट अन्य के खाते में जाती दिख रही है।

  • 12:47 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सूरत में आम आदमी पार्टी का सफाया

     
    महानगर पालिका आप नेता पायल साकेरिया को करारी हार, 2021 में सबसे कम उम्र की पार्षद बनी थी पायल।120 में से 119 सीट पर भाजपा की जीत पक्की। वार्ड नंबर 12 से कांग्रेस प्रत्याशी अरशद जरीवाला जीते।

  • 12:27 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सूरत में AAP के प्रदेश महासचिव ही हार गए चुनाव

     सूरत नगरनिगम की 120 में से 23 पर बीजेपी लीड कर रही है। कांग्रेस का उम्मीदवार एक सीट पर आगे चल रहा है, तो वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव मनोज सोरठिया चुनाव हार गए हैं। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं।

  • 12:22 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    अहमदाबाद नगर निगम में 192 सीटों के आएंगे नतीजे

    अहमदाबाद नगर निगम की कुल 192 सीटों के नतीजे आने हैं, इनमें से अबतक 54 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। तो वहीं, विपक्षी कांग्रेस 11 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। 

  • 12:17 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सूरत के ओलपाड में बीजेपी ने एक बार फिर क्लीन स्वीप किया

    सूरत के ओलपाड में बीजेपी ने एक बार फिर क्लीन स्वीप किया, यहां जिला पंचायत की सभी 5 सीटों और तालुका की 24 सीटों पर भाजपा का झंडा लहराया है। ओलपाड तालुका में कांग्रेस और आम आदमी की करारी हार हुई है।

  • 12:00 PM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सूरत महानगर पालिका में भाजपा की बंपर जीत

    सूरत महानगर पालिका की 120 सीटों में से बीजेपी के उम्मीदवारों ने 23 और कांग्रेस ने फिलहाल एक सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं AAP अभी भी शून्य पर काबिज है।

  • 11:49 AM (IST)
    Posted by Kajal Kumari

    सूरत में आम आदमी पार्टी को भाजपा ने दी पटखनी

    सूरत के वार्ड नंबर चार, कपोदरा में भाजपा के चारों उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल की है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने यह सीट जीती थी। इसके अलावा, सूरत जिले के बरदोली नगरपालिका के बीएबीएस स्कूल में मतगणना हो रही है। बरदोली नगरपालिका के वार्ड नंबर 3 में भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। बरदोली नगरपालिका के वार्ड नंबर 2 में भी भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। सूरत ग्रामीण के अरेठ तालुका पंचायत में भाजपा ने चार सीटें जीती हैं. भाजपा ने अरेठ, करावली, झाब और खोदंबा सीटें जीती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।