1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात: टैंकर और वैन के बीच टक्कर, पांच लोगों की मौत, तीन घायल

गुजरात: टैंकर और वैन के बीच टक्कर, पांच लोगों की मौत, तीन घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2021 10:41 am IST,  Updated : Nov 20, 2021 10:41 am IST

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति ने खंभात के एक अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया।

Tanker van collides in ahmedabad गुजरात: टैंकर और वैन के बीच टक्कर, पांच लोगों की मौत, तीन घायल- India TV Hindi
गुजरात: टैंकर और वैन के बीच टक्कर, पांच लोगों की मौत, तीन घायल Image Source : PTI (FILE)

Highlights

  • अहमदाबाद जिले के वलाना गांव के निकट हुआ हादसा
  • हादसे में वैन सवार पांच लोगों की मौत
  • वैन सड़क पर गलत दिशा में चल रही थी

अहमदाबाद. गुजरात के अहमदाबाद जिले के वलाना गांव के निकट शनिवार सुबह एक टैंकर के वैन से टकरा जाने से वैन सवार पांच लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वटमान को भावनगर से जोड़ने वाली सड़क पर दुर्घटना सुबह पांच बजे हुई।

कोठ पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, "आठ लोग एक वैन से आनंद जिले के खंभात जा रहे थे। वैन सड़क पर गलत दिशा में चल रही थी और तभी वलाना गांव के निकट एक टैंकर ने वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, वहीं एक ने खंभात के एक अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए।"

अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी और शवों को निकालने में कई घंटे लग गए। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों का खंभात के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।