1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. भिखारी के पास थे एक लाख से ज्यादा रुपए फिर भी भूख से हो गई मौत, 2 दिन से नहीं खाया था खाना, डॉक्टर भी हैरान

भिखारी के पास थे एक लाख से ज्यादा रुपए फिर भी भूख से हो गई मौत, 2 दिन से नहीं खाया था खाना, डॉक्टर भी हैरान

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 06, 2023 10:01 am IST,  Updated : Dec 06, 2023 10:22 am IST

गुजरात के वलसाड में एक भिखारी की भूख की वजह से मौत हो गई। उसने करीब 2 दिन से खाना नहीं खाया था। हैरानी की बात ये है कि उसके पास से एक लाख रुपए से ज्यादा की राशि थी, फिर भी वह भूखा रहा।

beggar news- India TV Hindi
भिखारी के पास 1 लाख 14 हजार 480 रुपए मिले Image Source : REPRESENTATIVE PIC

वलसाड: इंसान को जीने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी खाने के लिए खाना और पीने के लिए पानी होता है। लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि कोई शख्स पैसे होते हुए भी भूख की वजह से मर जाए? गुजरात के वलसाड से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भिखारी की भूख की वजह से मौत हो गई, जबकि उसके पास एक लाख से ज्यादा रुपए थे। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल वलसाड की गांधी लाइब्रेरी के पास एक भिखारी बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। स्थानीय लोगों ने ये सूचना 108 नंबर पर फोन करके दी। इसके बाद भिखारी को वलसाड के सरकारी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पता चला कि भिखारी ने 2 दिन के करीब से खाना नहीं खाया था।

हैरानी की बात तो ये है कि भिखारी के पास 1 लाख 14 हजार 480 रुपए मिले। ऐसे में सभी लोग इस बात से हैरान हैं कि इतना पैसा पास में होने के बावजूद भिखारी भूखा क्यों रहा? क्यों उसने खाना नहीं खाया? पूरे इलाके में भिखारी की मौत की चर्चा जोरों पर है।

पुलिस ने जांच शुरू की

इस भिखारी की उम्र 70 से 77 साल के बीच बताई जा रही है। उसके पास से जो रुपए बरामद हुए हैं, उनमें 100, 200 और 500 रुपए के नोट हैं। वलसाड सिटी पुलिस ने मृत भिखारी के शव को कब्जे में ले लिया है और इस बात की जांच शुरू कर दी है कि क्या भिखारी का कोई भी रिश्तेदार है या नहीं। 

(वलसाड से जितेंद्र पाटिल की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।