1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. मोदी 3.O कैबिनेट में गुजरात से शामिल होंगे ये चेहरे, यहां देखें लिस्ट

मोदी 3.O कैबिनेट में गुजरात से शामिल होंगे ये चेहरे, यहां देखें लिस्ट

 Reported By: Nirnay Kapoor, Edited By: Akash Mishra
 Published : Jun 09, 2024 12:58 pm IST,  Updated : Jun 09, 2024 01:35 pm IST

नरेंद्र मोदी आज शाम 7:15 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, जिसमें अब बस कुछ घंटों का ही समय शेष रह गया है। मोदी 3.O कैबिनेट में गुजरात से कौन-कौन से चेहरे शामिल होंगे, इस जानकारी के लिए आप नीचे खबर को पढ़ सकते हैं।

मोदी 3.O कैबिनेट में गुजरात से शामिल होंगे ये चेहरे,- India TV Hindi
मोदी 3.O कैबिनेट में गुजरात से शामिल होंगे ये चेहरे Image Source : PTI(FILE)

लोकसभा चुनाव 2024 में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद NDA गठबंधन सरकार बनाने के लिए तैयार है। बस कुछ ही घंटों के बाद नरेंद्र मोदी आज शाम 7:15 बजे अपने तीसरी कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। जानकारी के अनुसार उनके साथ 40 अन्य सांसद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मोदी 3.0 कैबिनेट में गुजरात से कुल मिलाकर 6 चेहरे शामिल होंगे। इनमें 4 लोकसभा सांसद और दो राजयसभा सांसदों के नाम शामिल हैं। आप नीचे दी सूची में 4 लोकसभा सांसद और दो राजयसभा सांसदों के नामों का विवरण पढ़ सकते हैं। 

चार लोकसभा सांसद

  1. अमित शाह
  2. सी आर पाटिल
  3. मनसुख माण्डवीय 
  4. नीमू बेन बाभणिया

दो राजयसभा सांसद

  1. एस जयशंकर 
  2. जेपी नड्डा 

यूपी से मंत्री बनाए जाने की लिस्ट में कौन से नेता हैं शामिल 

ऐसे में उत्तर प्रदेश से पांच मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जा सकती है। जिन मंत्रियों को आज शपथ दिलाई जानी है, उन नेताओं को PMO की ओर से फोन आने भी शुरू हो गए हैं। पीएम आवास पर उन्हें चाय पर बुलाया गया है। उत्तर प्रदेश से मंत्री बनाए जाने की लिस्ट में जयंत चौधरी, अनुप्रिया पटेल, पंकज चौधरी, राजनाथ सिंह और जितिन प्रसाद का नाम शामिल है।

प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह इस बार कई मायनों में बेहद खास होने वाला है। इस समारोह में जहां एक तरफ दुनियाभर के बड़े-बड़े और दिग्गज नेता शामिल होंगे, तो वहीं सफाईकर्मी, ट्रांसजेंडर, मजदूर भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। जानकारी के अनुसार नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कुल 8000 मेहमान शामिल हो सकते हैं। नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में देश भर से 10 वंदे भारत ट्रेन के लोको पायलट को भी स्पेशल गेस्ट के रूप में आमंत्रित किया गया है, जिनमें चार महिला लोको पायलट भी हैं।

ये भी पढ़ें- Modi 3.O: उत्तर प्रदेश से इन 5 नेताओं को PMO से आया फोन, शाम में ले सकते हैं मंत्री पद की शपथ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।