1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. वडोदरा के 'मालाबार गोल्ड' शोरूम में हाईप्रोफाइल महिला चोर, मुंह में छिपाए सोने-हीरे के गहने; CCTV में कैद

वडोदरा के 'मालाबार गोल्ड' शोरूम में हाईप्रोफाइल महिला चोर, मुंह में छिपाए सोने-हीरे के गहने; CCTV में कैद

 Published : Jun 10, 2026 09:10 am IST,  Updated : Jun 10, 2026 09:10 am IST

वडोदरा के रेसकोर्स इलाके में स्थित 'मालाबार गोल्ड' शोरूम में चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। लाखों के गहने मुंह में छिपाने वाली हाईप्रोफाइल महिला पकड़ी गई। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

मुंह में गहने छुपाते CCTV...- India TV Hindi
मुंह में गहने छुपाते CCTV में कैद हुई महिला चोर। Image Source : REPORTER INPUT

गुजरात के वडोदरा के पॉश रेसकोर्स इलाके में स्थित 'मलबार गोल्ड' शोरूम में चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। खरीदारी के बहाने पहुंची एक हाईप्रोफाइल महिला ने स्टाफ की नजरों से बचकर लाखों रुपये कीमत की सोने और डायमंड की अंगूठी व ईयररिंग्स चुराने की कोशिश की। पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

पकड़े जाने पर रोने लगी महिला

महिला ने चोरी किए गए गहनों को अपने मुंह में छिपा लिया था, ताकि किसी को शक न हो। हालांकि शोरूम स्टाफ की सतर्कता के चलते महिला की हरकत पकड़ में आ गई और उसे मौके पर ही रोक लिया गया। पकड़े जाने पर महिला रो पड़ी। उसने माफी भी मांगी।

पकड़े जाने पर माफी मांगने लगी महिला।
Image Source : REPORTER INPUTपकड़े जाने पर माफी मांगने लगी महिला।

स्टाफ की नजर बचाकर मुंह में छुपाई अंगूठी-ईयररिंग्स

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि महिला एक ग्राहक बनकर शोरूम में दाखिल हुई। इसके बाद उसने स्टाफ से सोने और हीरे के गहने देखने का अनुरोध किया। स्टाफ से बातचीत करते हुए, उसने उनका ध्यान भटकाने की कोशिश की और फिर चुपके से सोने-हीरे की बालियों का एक सेट और एक अंगूठी अपने मुंह में छिपा ली। जब स्टाफ को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ, तो गहनों की दोबारा गिनती की गई। कुछ गहने गायब पाए जाने पर महिला से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान महिला घबरा गई, जिसके बाद गायब गहने उसके मुंह के अंदर से बरामद किए गए। इस प्रकार, कई लाख रुपये के कीमती गहनों की चोरी का प्रयास मौके पर ही विफल हो गया। 

CCTV फुटेज आया सामने-

पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया

सूचना मिलने पर अकोटा पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या महिला ने अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है।

पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया।
Image Source : REPORTER INPUTपुलिस ने महिला को हिरासत में लिया।

अकोटा पुलिस स्टेशन के पीआई डी.वी. बलदानिया ने बताया कि घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई थी और पुलिस ने महिला से पूछताछ भी की थी। लेकिन शोरूम संचालकों द्वारा शिकायत न देने और महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए आगे कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

(रिपोर्ट- सत्यम नेवास्कर)

यह भी पढ़ें-

ठाणे: सोसाइटी के बाहर रखा कचरे का डिब्बा चोरी कर ले गए कपल, 3 हजार रुपए थी कीमत, CCTV में कैद हुई घटना

छोरियां भी छोरों से कम नहीं! लड़की ने रात में दोस्त के साथ मेडिकल स्टोर का शटर तोड़ा और चोरी करके भाग गई; CCTV

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।