गुजरात के वलसाड में उस समय सनसनी फैल गई, जब उमरगांव तहसील के तहसीलदार ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रात को हुई, जिससे तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक तहसीलदार का नाम डी सी ब्रह्माकाच्छ हैं, जिन्होंने सोमवार रात उमरगांव रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म जहां खत्म होता है, उसके करीब रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या की।
गुजरात लोकल चुनाव में हड़कंप
बता दें कि गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा की गई है जिसमें वलसाड जिले के उमरगांव तहसील में भी उमरगांव नगरपालिका, जिला पंचायत के सभ्य और तालुका पंचायत के चुनाव चल रहे हैं। इसमें हर तहसील में तहसीलदार मुख्य अधिकारी होता है। इनकी मुख्य भूमिका थी कि कौनसे उम्मीदवार का फॉर्म बाध्य है, कौनसा फार्म सही है, किसका कैंसिल है, कौनसे उम्मीदवार के फॉर्म में क्या कमी है उस आधार पर इनको निर्णय करना होता है। तहसीलदार डी सी ब्रह्मकाच्छ पूरा दिन इसी प्रक्रिया में लगे हुए थे।
अचानक क्यों उठाया खौफनाक कदम?
रात के 10-11 बजे तक इनको काम करना था। तहसील में उम्मीदवार के फॉर्म पर मोहर लगानी रहती है जिसमें इनकी मुख्य भूमिका थी और पूरा दिन काम करते रहे। लेकिन ऐसा क्या हो गया कि उन्हें यह खौफनाक कदम उठाना पड़ा। सवाल उठ रहे हैं कि पूरे दिन में ऐसा क्या हुआ कि इनको रात में सुसाइड करना पड़ा। घटना की वजह जांच के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल रेलवे GRP पुलिस जांच में जुटी है।
13 अप्रैल को फॉर्म वेरिफिकेशन किया, रात को ट्रेन के आगे कूदे
कल यानी 13 अप्रैल को फॉर्म वेरिफिकेशन का दिन था। 26 अप्रैल को मतदान है और 28 तारीख को रिजल्ट। तहसीलदार पूरी तहसील के हेड होते हैं। रात को जैसे ही यह खबर आई कि उमरगांव तहसील के डी सी ब्रह्मकाच्छ ने आत्महत्या कर ली है तो लोग तरह-तरह की चर्चा करने लग गए।
(रिपोर्ट- जितेंद्र पाटिल)
यह भी पढ़ें-
लेक्चरर के साथ नाम जोड़ रहे थे दोस्त, आहत छात्रा ने दे दी अपनी जान, सुसाइड नोट में लिखी कहानी