1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. अहमदाबाद में हुआ एक और चमत्कार! जहां सब कुछ खाक हो गया वहां बची 'भगवद गीता' और 'श्रीकृष्ण की मूर्ति'

अहमदाबाद में हुआ एक और चमत्कार! जहां सब कुछ खाक हो गया वहां बची 'भगवद गीता' और 'श्रीकृष्ण की मूर्ति'

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 13, 2025 10:52 pm IST,  Updated : Jun 13, 2025 10:52 pm IST

अहमदाबाद विमान हादसे में सब कुछ जलकर खाक हो गया। हालांकि इस हादसे के बाद भगवद गीता और भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति सुरक्षित मिली है। बताया जा रहा है कि अरवल्ली जिले की जयश्री पटेल पहली बार लंदन जा रही थीं, जिनके पास भगवद गीता और भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति थी।

हादसे के बाद सुरक्षित बची भगवद गीता और श्रीकृष्ण की मूर्ति।- India TV Hindi
हादसे के बाद सुरक्षित बची भगवद गीता और श्रीकृष्ण की मूर्ति। Image Source : INDIA TV

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश होने के बाद उसमें सवार एक व्यक्ति को छोड़कर बाकी सभी की मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। एक तरफ जहां इस हादसे में रमेश विश्वास कुमार के जिंदा बचने को चमत्कार बताया जा रहा है तो वहीं अब इस हादसे में एक और चमत्कार होने का दावा किया जा रहा है। दरअसल, इसी विमान में सवार जयश्री पटेल (27) के पास रखी भगवद गीता और भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति सुरक्षित बच गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पहली बार लंदन जा रही थी जयश्री

जानकारी के मुताबिक अरवल्ली जिले के मोडासा तहसील के खंभीसर गांव की रहने वाली जयश्री पटेल की तीन महीने पहले आकाश से हुई थी। जयश्री और आकाश शादी के बाद 15 दिन तक साथ रहे और फिर आकाश अपनी जॉब के लिए लंदन चला गया। जयश्री अपना वीजा मिलने का इंतजार करने लगी। वहीं तीन महीने बाद जब जयश्री का वीजा मिला तो भगवान को कुछ और ही मंजूर था। शादी के बाद पहली बार लंदन जा रही जयश्री की अहमदाबाद विमान हादसे में मौत हो गई। जयश्री भगवान श्रीकृष्ण की भक्त थी, जिस वजह से वह उनकी मूर्ति हमेशा अपने पास रखती थी।

हादसे के बाद बची भगवद गीता

विमान हादसे के दिन भी जयश्री अपने साथ भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति और भगवद गीता लेकर गई थी। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जयश्री की मौत हो गई, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि जिस हादसे में पूरा विमान जल गया उस हादसे में भगवद गीता और भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति सुरक्षित मिले हैं। हादसे के बाद राख के बीच भगवद गीता और भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जयश्री के परिवार का कहना है कि जयश्री अपने सपने के करीब थी लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। (इनपुट- महेंद्र प्रसाद)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।