Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Video: दुकानदार ने उधार सिगरेट नहीं दिया तो युवक ने बेरहमी से पीटा, पुलिस ने कान पकड़कर माफी मंगवाई

Video: दुकानदार ने उधार सिगरेट नहीं दिया तो युवक ने बेरहमी से पीटा, पुलिस ने कान पकड़कर माफी मंगवाई

Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav Published : Nov 12, 2025 04:46 pm IST, Updated : Nov 12, 2025 04:54 pm IST

सूरत में एक युवक ने दुकानदार को इसलिए पीट दिया क्योंकि उसने उधार सिगरेट नहीं दी। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और माफी भी मंगवाई।

दुकानदार को बेरहमी से पीटा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER दुकानदार को बेरहमी से पीटा

सूरतः गुजरात के सूरत शहर के सचिन इलाके में उधार सिगरेट न देने पर एक युवक ने दुकानदार की बेरहमी से पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। इसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उसे कानून का पाठ पढ़ाया तो आरोपी ने दोनों कान पकड़कर अपनी गलती कबूल की और भविष्य में ऐसी गलती कभी नहीं करने का वचन दिया।

उधार सिगरेट नहीं देने पर बेरहमी से पीटा

जानकारी के मुताबिक, सूरत के सचिन इलाके में सरदार सोडा शॉप नाम से दुकान चलाने वाले अनिल दास अपनी दुकान में मौजूद थे। इस दौरान आरोपी अंकित अपने दोस्त के साथ सोडा शॉप पर पहुंचा था। आरोपी अंकित ने दुकान मालिक अनिल दास से उधार सिगरेट मांगी। उधार सिगरेट देने से मना करने पर आरोपी भड़क गया और अनिल दास पर हमला कर दिया। 

दुकान से बाहर खींचकर लाया और जमकर पीटा

सामान्य बात पर भड़के अनिल ने दुकान में घुस कर हमला कर दिया। दुकान मालिक को दुकान से बाहर खींचकर ले गया और सिर पर चार से पांच वार कर दिए। अनिल ने बिना दया दिखाए दुकान मालिक को बेरहमी से पीटा। इस दौरान एक व्यक्ति ने आकर मामला शांत करवाया।

पुलिस ने आरोपी से माफी मंगवाई

सीसीटीवी वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और जांच शुरू की। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने अंकित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने के बाद आरोपी अंकित को अपनी गलती का अहसास हुआ। उन्होंने अपने दोनों कान पकड़कर अपनी गलती काबुली ओर भविष्य में ऐसी गलती कभी नहीं करने का वादा किया।

यहां देखें वीडियो

ठगी करने वाले 11 लोग गिरफ्तार 

अहमदाबाद साइबर अपराध शाखा ने मंगलवार को दावा किया कि उसने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो लोगों को यह कहकर ठगता था कि भारत में रासायनिक उत्पाद खरीदकर अफ्रीका में बेचने पर उन्हें ऊंचा मुनाफा मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में एक नाइजीरियाई नागरिक सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नाइजीरियाई नागरिक समेत छह आरोपियों को बेंगलुरु और मुंबई से तथा अन्य पांच को जामनगर से गिरफ्तार किया गया। 

रिपोर्टः शैलेष चांपानेरिया, सूरत

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement