1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. पलवल में 59 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा, फर्जी दस्तावेज बरामद

पलवल में 59 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा, फर्जी दस्तावेज बरामद

 Edited By: Amar Deep
 Published : May 24, 2025 07:19 am IST,  Updated : May 24, 2025 07:19 am IST

हरियाणा के पलवल में पुलिस ने 59 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। इनके पास से वैध दस्तावेज भी नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

59 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा।- India TV Hindi
59 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने पकड़ा। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE/PEXELS

पलवल: हरियाणा के पलवल जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शुक्रवार को पुलिस की टीम ने एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी की। इस दौरान यहां से महिलाओं और बच्चों समेत कुल 59 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी लोग बिना किसी दस्तावेज के अवैध रूप से यहां रह रहे थे। फिलहाल पुलिस की टीम इस बात की जांच कर रही है कि ये लोग कैसे और कब भारत में घुसे हैं। वहीं सभी लोगों से उनका और पता सहित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद सभी को बांग्लादेश भेज दिया जाएगा। 

ईंठ भट्ठे पर कर रहे थे मजदूरी

दरअसल, पुलिस की टीम ने शुक्रवार को एक ईंट भट्टे पर छापेमारी की। इस दौरान यहां से कुल 59 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इन सभी लोगों से दस्तावेज की मांग की गई तो जरूरी दस्तावेज दिखाने में ये लोग नाकाम रहे, जिसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि ये सभी लोग ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहे थे। इनके पास से अवैध रूप से बनवाए गए फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किए गए हैं, जिनको जब्त कर लिया गया है। 

जांच में जुटी पुलिस की टीम

पुलिस का कहना है कि इन्होंने जो दस्तावेज दिखाए हैं, उनकी जांच की जा रही है। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये सभी लोग भारत में कब और किस तरह से घुसपैठ की। जानकारी देते हुए उटावड़ थाने के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि खुफिया विभाग की सूचना पर छापेमारी की गई। यहां ईंट भट्ठे से 59 कथित बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि ये लोग करीब 10 साल पहले घुसपैठ कर बांग्लादेश से भारत आए थे। फिलहाल इन सभी लोगों के नाम, पते और पहचान विवरण तैयार किए जा रहे हैं और इन्हें वापस बांग्लादेश भेज दिया जाएगा। (इनपुट- पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।