1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. बिल्लू की मुर्रा भैंस ने 29.65 किलो दूध देकर जीती बुलेट, इससे पहले ट्रैक्टर और 2 लाख रुपये भी जीत चुकी है

बिल्लू की मुर्रा भैंस ने 29.65 किलो दूध देकर जीती बुलेट, इससे पहले ट्रैक्टर और 2 लाख रुपये भी जीत चुकी है

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jan 12, 2026 05:47 pm IST,  Updated : Jan 12, 2026 05:47 pm IST

बिल्लू को बचपन से ही मुर्रा भैसों से लगाव था। इसी वजह से वह लगातार इसी काम में लगे रहे। अब उनकी भैंसें लगातार रिकॉर्ड बना रही हैं। अबकी बार बिल्लू की सुंदरा भैंस ने एक दिन में 29.65 किलो दूध देकर बुलेट जीती है।

Billu murrah bhains- India TV Hindi
बिल्लू की मुर्रा भैंस Image Source : REPORTER INPUT

हरियाणा के अंबाला में बिल्लू की मुर्रा भैंस लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। साहा के रहने वाले बिल्लू और उनकी भैसों को सोशल मीडिया और यूट्यूब पर भी खासी लोकप्रियता मिल रही है। बिल्लू की मुर्रा भैंस ने 29.650 किलो दूध देकर कुरुक्षेत्र की प्रतियोगिता में बुलेट गाड़ी जीत ली। इससे पहले भी ये भैंस दो प्राइज जीत चुकी है। एक साल में ये उसका तीसरा प्राइज है। इससे पहले उसने एक प्रतियोगिता में ट्रैक्टर जीता था और एक बार दो लाख का इनाम जीता था। 

रवींद्र कुमार (बिल्लू) पढ़े-लिखे कम हैं, लेकिन बचपन से ही उन्हें पशुओं के साथ लगाव रहा है। भैंसों के साथ-साथ उन्होंने गाय और बकरी भी रखी है। बिल्लू कहते है कि उन्हें इन सभी का बहुत शौक है। प्राइज जीतकर उन्हें बहुत अच्छा लगा है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। 

बच्चों को भी इसी काम में लगाया

बिल्लू ने अपने बच्चों को भी इसी काम में लगा दिया है। हालांकि, उनके रिश्तेदार कहते हैं कि बच्चों को विदेश क्यों नहीं भेजते। इसके जवाब में उनका कहना है कि विदेश भेजने से अच्छा है कि यहीं पर अगर अच्छा व्यवसाय करते हैं तो अच्छी खासी इनकम हो सकती है।

क्यों खास है बिल्लू की भैंस?

बिल्लू की मुर्रा भैंस सुंदरा ने हाल ही में कुरुक्षेत्र में DFA डेयरी फार्म एसोसिएशन हरियाणा के पशु मेले में 29.650 किलोग्राम (लगभग 29.65 लीटर) दूध एक दिन में देकर पहला स्थान हासिल किया। ये उपलब्धि काफी बड़ी है क्योंकि मुर्रा भैंस का औसत दूध 10-18 लीटर होता है, और 25 लीटर से ज्यादा दूध देने वाली भैंसें ही चैंपियन मानी जाती हैं। 29.65 किलो वाला रिकॉर्ड हरियाणा के टॉप लेवल कॉम्पिटिशन में भी बेहद शानदार है। बिल्लू हरियाणा के जाने-माने मुर्रा ब्रीडर हैं। उनकी फार्म पर कई सुपर क्वालिटी मुर्रा भैंसें हैं, जिनके मिल्किंग वीडियो पर यूट्यूब में लाखों व्यूज हैं। वह अच्छी क्वालिटी की भैंसें खरीद-बेचते भी हैं। उनकी एक भैंस एक बार 3.5 लाख में बिकी थी।

(अंबाला से कृष्ण बाली की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

बवाल! खेत में क्रिकेट की गेंद गिरने के बाद हुई पत्थरबाजी, 9 गिरफ्तार; 66 के खिलाफ केस दर्ज

दोस्ती का नाटक कर ऑटो ड्राइवर ने छात्रा को फंसाया, कमरे पर ले जाकर किया रेप, पुलिस ने किया अरेस्ट

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।