1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा में अरविंद केजरीवाल ने किया रोड शो, बोले- 'बिना हमारे समर्थन के नहीं बनेगी सरकार'

हरियाणा में अरविंद केजरीवाल ने किया रोड शो, बोले- 'बिना हमारे समर्थन के नहीं बनेगी सरकार'

 Published : Sep 20, 2024 05:00 pm IST,  Updated : Sep 20, 2024 05:07 pm IST

अपने ऊपर लगे आरोपों पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि वह चोर है, तो हमें वोट मत देना। यदि है लगता है कि केजरीवाल ईमानदार है तभी आम आदमी पार्टी (AAP) को वोट करना।

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल- India TV Hindi
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल Image Source : ANI

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने आज हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर रोड शो और जनसभा की। अरविंद केजरीवाल ने जगाधरी में रोड शो करके आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आदर्शपाल गुज्जर के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिना हमारे (AAP) समर्थन के हरियाणा में सरकार नहीं बन सकती है।

केजरीवाल देंगे अग्निपरीक्षा

हरियाणा में जनसभा के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैं चाहता तो आराम से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ सकता था। 14 साल के बनवास के बाद जब भगवान राम लौटे थे तो सीता मैया को अग्नि परीक्षा देनी पड़ी थ। इसी तरह केजरीवाल भी अग्नि परीक्षा देगा।'

केजरीवाल ईमानदार है तभी देना वोट

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'ये लोग मेरे ऊपर आरोप लगाते हैं कि केजरीवाल बेईमान और भ्रष्ट है। मैंने दिल्ली की जनता को कहा कि सीएम पद से इस्तीफा दे रहा हूं। अगर आपको लगता है कि केजरीवाल चोर है, तो मुझे वोट मत देना। लगता है कि केजरीवाल ईमानदार है तभी वोट देना।'

जनता दोबारा जिताएगी तभी बैठेंगे कुर्सी पर- सीएम केजरीवाल

पूर्व सीएम ने कहा, 'अगर दिल्ली की जनता को लगता है कि अरविंद केजरीवाल ईमानदार है और दिल्ली की जनता जब दोबारा वोट देकर जिताएगी तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा वरना नहीं बैठूंगा। मुझे नहीं लगता किसी भी नेता ने आज तक इतनी हिम्मत की है।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।