1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी BJP, धर्मेंद्र प्रधान ने तीसरी बार चुनाव जीतने का किया दावा

हरियाणा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी BJP, धर्मेंद्र प्रधान ने तीसरी बार चुनाव जीतने का किया दावा

 Reported By: Puneet Pareenja Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 29, 2024 02:35 pm IST,  Updated : Jun 29, 2024 02:49 pm IST

हरियाणा में इसी साल विधानसभा के चुनाव हैं। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाने का दावा किया है।

बीजेपी से हरियाणा के विधानसभा चुनाव प्रभारी हैं धर्मेंद्र प्रधान- India TV Hindi
बीजेपी से हरियाणा के विधानसभा चुनाव प्रभारी हैं धर्मेंद्र प्रधान Image Source : PTI

हरियाणा में इसी साल विधानसभा के चुनाव हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से हरियाणा विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को पंचकूला में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय बीजेपी नेताओं से मुलाकात कर चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ ऐलान किया कि हरियाणा में बीजेपी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

हरियाणा में तीसरी बार जीतेगी बीजेपी

केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि हरियाणा में अक्टूबर महीने में चुनाव होने वाले हैं। लोकसभा चुनाव में हरियाणा के सहयोग से केंद्र की सरकार बनी है। तीसरी बार भी हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की वापसी होगी। बीजेपी एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हरियाणा चुनाव में बीजेपी कार्यकर्ता जनता के घरों तक जाएंगे।

लोकसभा में कांग्रेस रोड़े अटकाने का काम कर रही

इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरियाणा ने देश में एक विश्वसनीयता बनाई है। लोकसभा में कांग्रेस रोड़े अटकाने का काम कर रही है। संसद में स्पीकर का कभी चुनाव नहीं होता है। उन्होंने (कांग्रेस) इसका चुनाव भी करवाया। ये कोई छोटी घटना नहीं है। संसद में राष्ट्रपति के भाषण में जो हुआ है, वो भी यही दर्शाती है।

NEET पर चर्चा से भाग रही कांग्रेस

नीट को लेकर धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा में चर्चा से भाग रही है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों जगह अध्यक्षों ने कहा कि राष्ट्रपति ने इसका उल्लेख किया है। सरकार ने भी कहा कि NEET पर वह चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन कांग्रेस छात्रों का हित नहीं चाहती है। हमारी सरकार से पहले भी ऐसा होता रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) जल्द ही नीट परिक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान करेगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।