1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कर दिया बड़ा ऐलान

हरियाणा में कौन बनेगा मुख्यमंत्री? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने कर दिया बड़ा ऐलान

 Published : Oct 08, 2024 02:25 pm IST,  Updated : Oct 08, 2024 02:51 pm IST

हरियाणा के बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बडोली का कहना है कि राज्य की जनता ने लगातार तीसरी बार बीजेपी को मौका दिया है। नायाब सिंह सैनी ही प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे।

हरियाणा के बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बडोली- India TV Hindi
हरियाणा के बीजेपी अध्यक्ष मोहन लाल बडोली Image Source : FILE-ANI

चंडीगढ़: हरियाणा में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इससे पहले हरियाणा के इतिहास में किसी भी पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार नहीं बनी थी। इस बीच हरियाणा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने ऐलान किया है कि नायब सिंह सैनी ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। नायाब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

मोहन लाल बडोली ने किया ये दावा

मोहन लाल बडोली ने कहा कि हरियाणा में बीजेपी 2047 तक सत्ता में रहेगी। हरियाणा विकसित राज्य बनेगा। देश की जनता बीजेपी सरकार से संतुष्ट है। हरियाणा की जनता ने नायब सिंह सैनी और बीजेपी पर भरोसा किया है।

बीजेपी ने पहले ही किया सीएम के नाम का ऐलान

चुनाव से पहले ही बीजेपी ने ऐलान किया था कि पार्टी नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रही है। बीजेपी के बड़े नेता चुनाव में भी ऐलान कर चुके थे कि सत्ता में आने पर बीजेपी की तरफ से नायब सिंह सैनी ही मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि अनिल विज और राव इंद्रजीत सिंह ने भी मुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी जताई थी। 

अभय चौटाला और दुष्यंत चौटाला लगातार चल रहे पीछे

निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इनेलो नेता एवं ऐलनाबाद से मौजूदा विधायक अभय सिंह चौटाला कांग्रेस प्रत्याशी भरत सिंह बैनीवाल से 7,710 मतों से पीछे हैं। वहीं, उचाना कला से पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की करारी हार होती दिख रही है। 

रुझानों में बीजेपी की बन रही सरकार

बता दें कि मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और वह 49 सीट पर आगे है जबकि कांग्रेस 35 सीट पर आगे है। कांग्रेस उम्मीदवार आफताब अहमद ने नूंह विधानसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार ताहिर हुसैन को हराकर जीत हासिल की। चुनाव आयोग के अनुसार, नूंह से निवर्तमान विधायक अहमद ने हुसैन को 46,963 मतों के अंतर से हराया और इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा बरकरार रखा। भारतीय जनता पार्टी के संजय सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

(भाषा इनपुट के साथ)

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।