हरियाणा के पंचकूला जिले में एक कार में 6 और एक शख्स प्रवीण मित्तल की मौत हो गई है। पुलिस इस मामले में कई एंगल से मामले में तफ्तीश में जुट गई है, लेकिन शुरुआती जांच में पता लगा है कि यह सुसाइड कर्ज को लेकर की गई है। इसे लेकर अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा कि मित्तल और उसके परिवार पर करीब 20 करोड़ रुपये का कर्ज था। प्रवीण मित्तल हरिया के हिसार जिले के रहने वाले थे, वह लंबे समय से पंचकूला में रह रहे थे। इसे लेकर पंचकूला डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित दहिया ने एक प्रेस कांफ्रेंस की।
जांच के लिए बनाई 5 टीमें
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंचकूला DCP लॉ एंड ऑर्डर अमित दहिया ने कहा, "कल रात 10 बजे हमें सूचना मिली थी, मौके पर पहुंची टीम को 6 शव और एक शख्स जीवित मिला। बेसुध हालत में मिले शख्स की इलाज के दौरान बाद में मौत हो गई। यह एक दुखद घटना है। प्राथमिक जांच में दो सुसाइड नोट मिले हैं। ये एक सामूहिक आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए 5 टीम गठित की है, जिसमें से एक टीम देहरादून भेजी गई है।
कई एंगल से चल रही जांच
आगे डीसीपी ने कहा, मामले की 7-8 एंगल से जांच चल रही है। हम मृतकों के सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाल रहे हैं। फिलहाल आत्महत्या का मुख्य कारण फाइनेंशियल ही लग रहा है। वहीं, शुरुआती जांच में गाड़ी में उल्टियां और खाने का सामान मिला है। मृतकों द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में कर्ज का जिक्र है। पुलिस की सबसे बड़ी हमारी इन्वेस्टीगेशन फाइनेंस पर चल रही है।
पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फुटेज
आगे उन्होंने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज की जाँच भी कर रहे हैं। जहां कुछ फुटेज हमें मिले भी हैं, गाड़ी की जाँच भी करवा रहे हैं। हम हैंड राइटिंग की भी जांच की जा रही हैं। मामले में अभी कर्ज की वजह ही सामने आई है उसकी जाँच कर रहे हैं लेकिन हम हर एंगल से जाँच कर रहे हैं
मकान मालिक ने कहा, 'कैसे उन्होंने आत्महत्या कर ली'
मिली जानकारी के मुताबिक, पंचकूला के साकेतडी में जहां 25 दिन पहले प्रवीण मित्तल किराए पर घर लिया था और अपने परिवार के साथ रह रहा थे। मौत से कुछ दिन पहले मकान मालिक को प्रवीण मित्तल ने 3 दिन बाहर जाने का बोला था।
मामले को लेकर मकान मालिक मनीष चौधरी ने कहा, “मुझे उनका फ़ोन आया था कि बच्चों के नानी घर जा रहे हैं। पानी भरकर रखना, लेकिन आश्चर्य ही है कि कैसे उन्होंने आत्महत्या कर ली, बोल चाल में शरीफ थे। सुबह मॉर्निंग वॉक एक साथ करते थे। आगे कहा कि पिछले 25 दिनों से 7 जन परिवार के 2 कमरों में रह रहे थे।”
ये भी पढ़ें:
बड़ी खबर! एक ही परिवार के सात लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या, कार में जहर खाकर दी जान