1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. JCB से खुदे गड्ढे में नहाने गया था मासूम, डूबने से हुई मौत; परिजनों में आक्रोश

JCB से खुदे गड्ढे में नहाने गया था मासूम, डूबने से हुई मौत; परिजनों में आक्रोश

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 28, 2024 09:50 pm IST,  Updated : Jun 28, 2024 09:50 pm IST

हरियाणा के नूंह जिले में एक बच्चे की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले जेसीबी से गड्ढा खोदा गया था। इसी गड्ढे में बच्चा नहाने गया था, जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई।

JCB से खुदे गड्ढे में नहाने गए मासूम की डूबने से मौत।- India TV Hindi
JCB से खुदे गड्ढे में नहाने गए मासूम की डूबने से मौत। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

नूंह: देश के अधिकतर इलाकों में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बीच शुक्रवार को दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश दर्ज की गई। इसी बीच हरियाणा के नूंह जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां जेसीबी से खुदे एक गड्ढे में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बच्चा खेलने गया था। इसी बीच वह गड्ढे में नहाने लगा और अचानक डूब गया। बाद में उसे निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

20 फीट गहरा था गड्ढा

मानसून की पहली बारिश से एक तरफ जहां किसानों को राहत मिली है, तो वहीं दूसरी तरफ एक परिवार के लिए ये बारिश आफत बनकर आई है। दरअसल, बारिश के पानी की वजह से एक मासूम हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। यहां हरियाणा के नूंह जिले के पुन्हाना उपमंडल के पिनगवां कस्बे में एक बच्चे की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था। बच्चा उसी पानी में नहाने गया, जिसमें वह डूब गया। वहीं घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।

खेलने गए थे दो भाई

बता दें कि ढाणा रोड पर ईदगाह के पास जुबेर और रेहान दोनों चचेरे भाई खेलने गए थे। उनके घर के करीब 200 मीटर दूर जेसीबी से एक गड्ढा खोदा गया था। बारिश के बाद इस गड्ढे में पानी जमा हो गया। इसी बीच दोनों बच्चे इस गड्ढे में नहाने लगे। नहाते-नहाते अचानक जुबेर पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि किसी तरह से रेहान वहां से अपनी जान बचाकर बाहर निकल गया।

दफनाने से किया इनकार

बाद में जब परिजनों और ग्रामीणों को मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने करीब एक घंटे तक जुबेर की तलाश की। जुबेर को खोजने के लिए कई गोताखोरों की मदद ली गई। जुबेर को किसी तरह से बाहर निकाला गया। इसके बाद आनन-फानन में उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में आक्रोश है। वहीं मृतक के परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के अपने बच्चों को दफनाने से इनकार कर दिया है। (इनपुट- एजेंसी)

यह भी पढ़ें- 

Delhi Rain: पहली बारिश में ही क्यों 'डूब' गई दिल्ली? पर्यावरण मंत्री ने दिया जवाब; जानें क्या कहा

MP पुलिस की शर्मनाक हरकत! जांच के नाम पर ऑटो ड्राइवर को उल्टा लटका कर मारा, गिलास में भरकर पिलाई पेशाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।