1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

 Published : Apr 29, 2026 02:11 pm IST,  Updated : Apr 29, 2026 02:11 pm IST

हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई के बीच बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। डीए और डीआर की दर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दी गई है।

Nayab singh saini, Haryana- India TV Hindi
नायब सिंह सैनी, सीएम हरियाणा Image Source : PTI

चंडीगढ़: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए गुड न्यूज है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी एक जनवरी 2026 से लागू होगी। महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी केंद्र सरकार की तर्ज पर हुई है। राज्य के वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अब डीए और डीआर की दर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दी गई है।

कब से मिलेगा लाभ?

हरियाणा सरकार के द्वारा लिए गए इस फैसले का लाभ सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशन प्राप्त कर रहे कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा। आदेश में बताया गया है कि बढ़ा हुआ डीए मई 2026 के वेतन और पेंशन के साथ ही दिया जाएगा।

आदेश के मुताबिक जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक का बकाया जून 2026 में जारी किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि डीए के भुगतान में 50 फैसे या उससे अधिक की राशि को अगले पूरे रुपये में गिना जाएगा जबकि 50 पैसे से कम की राशि को नजरअंदाज किया जाएगा।

लाखों कर्मचारी और पेंशनभोगी होंगे लाभान्वित 

यह आदेश वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  अरुण कुमार गुप्ता द्वारा जारी किया गया है। इस आदेश से राज्य के लाखों कर्मचारी और पेंशनभोगी सीधे लाभान्वित होंगे। बढ़ती महंगाई के दौर में इसे कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि इस फैसले से सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, लेकिन कर्मचारियों की क्रय शक्ति को मजबूत करने और महंगाई के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से यह कदम अहम माना जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।