1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Earthquake: भूकंप के झटके से हिली इस राज्य की धरती, जानिए कहां था केंद्र, कितनी रही तीव्रता

Earthquake: भूकंप के झटके से हिली इस राज्य की धरती, जानिए कहां था केंद्र, कितनी रही तीव्रता

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 10, 2025 07:14 pm IST,  Updated : Aug 10, 2025 07:39 pm IST

Earthquake: हरियाणा में रविवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र झज्जर में था, जिसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE/PTI

Earthquake: हरियाणा के झज्जर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने बताया कि रविवार शाम 4 बजकर 10 मिनट 5 सेकंड पर हरियाणा के झज्जर में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 28.63 उत्तरी अक्षांश और 76.72 पूर्वी देशांतर पर था, जिसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थी।

गुजरात के कच्छ में भूकंप

इससे पहले 31 जुलाई को गुजरात के कच्छ जिले में 3.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था। भूकंप अनुसंधान संस्थान (ISR) ने यह जानकारी दी थी। गांधीनगर स्थित आईएसआर ने बताया था कि गुरुवार सुबह 9 बजकर 52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए और इसका केंद्र जिले के बेला से 16 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में स्थित था। जिला आपदा प्रतिक्रिया अधिकारी ने बताया कि भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं। 

कच्छ जिला भूकंप के लिहाज से ‘अत्यंत उच्च जोखिम’ क्षेत्र है और वहां कम तीव्रता के भूकंप के झटके अक्सर महसूस किए जाते हैं। कच्छ में 2001 में भूकंप ने तबाही मचाई थी। ये पिछले 200 सालों में भारत में तीसरा सबसे बड़ा और दूसरा सबसे विनाशकारी भूकंप था। जिले के कई कस्बे और गांव लगभग पूरी तरह बर्बाद हो गए थे, जबकि इस भूकंप के कारण 13,800 लोग मारे गए और 1.67 लाख लोग घायल हो गए थे।

दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके

वहीं, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में 22 जुलाई की सुबह भूकंप आया था। लेकिन जान-माल के किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया था कि सुबह 6.0 बजे आए भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र फरीदाबाद में सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में 28.29 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 72.21 डिग्री पूर्वी देशांतर में था। (भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-

"आतंकवादी को धर्म नहीं, कर्म देखकर मारेंगे", राजनाथ सिंह बोले- भारत को बड़ी शक्ति बनने से कोई नहीं रोक सकता

"दस्तावेज पेश करें या माफी मांगें", राहुल गांधी के 'डबल वोटिंग' के आरोप पर चुनाव आयोग सख्त, जारी किया नोटिस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।