1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. ED का बड़ा एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में हरियाणा के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर गिरफ्तार

ED का बड़ा एक्शन, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में हरियाणा के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर गिरफ्तार

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Malaika Imam
 Published : May 05, 2025 09:30 am IST,  Updated : May 05, 2025 12:14 pm IST

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। पूर्व विधायक को दीन दयाल आवास योजना के तहत हुए वित्तीय घोटाले में ईडी ने गिरफ्तार किया गया है।

धर्म सिंह छौक्कर- India TV Hindi
धर्म सिंह छौक्कर Image Source : ANI

हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को गिरफ्तार किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में धर्म सिंह छौक्कर को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पूर्व विधायक को दीन दयाल आवास योजना के तहत हुए वित्तीय घोटाले के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। उनकी और उनकी कंपनी पर करीब 1500 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया गया है।

कौन हैं धर्म सिंह छौक्कर?

धर्म सिंह छौक्कर पुलिस की नौकरी छोड़ सियासतदान बने। धर्म सिंह छौक्कर के दो और भाई थे, जिसमें से एक इंदर सिंह छौक्कर साल 2000 में पुलिस नौकरी छोड़ पहले इनेलो के कार्यकर्ता बने। फिर उन्होंने समालखा विधानसभा से राजनीति की शुरुआत की। इनेलो ने टिकट नहीं मिला तो वे निर्दलीय ही चुनाव लड़े। इस दौरान वे पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के संपर्क में आए और हजकां में शामिल हो गए। इंदर सिंह का निधन होने के बाद उनके भाई धर्म सिंह छौक्कर भाई की राजनीतिक विरासत संभाली। साल 2007 में इंदर सिंह छौक्कर की मौत के बाद साल 2008 में धर्म सिंह छौक्कर राजनीति में आए।

समालखा से दूसरी बार विधायक बने

पहली बार हजकां के टिकट पर कांग्रेस के उम्मीदवार संजय छौक्कर को हराकर विधायक बने। इसके बाद वे कांग्रेस में शामिल हो गए। 2014 में धर्म सिंह छौक्कर ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। हारने के बाद भी 5 साल तक वे अपनी विधानसभा में सक्रिय रहे और 2019 में उन्होंने बीजेपी के शशिकांत कौशिक को हराया और दूसरी बार विधायक बने।

ये भी पढ़ें-

रायगढ़ में बड़ा हादसा, बेकाबू होकर पलटी बस, यात्रा कर रहे 35 यात्री हुए घायल

आधी दुनिया पर मंडरा रहा सफेद तबाही का खतरा, डरावना होगा मंजर, इन देशों के लिए खतरनाक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।