1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. 'पहले 25 हज़ार नौजवानों को दूंगा नौकरी , फिर लूंगा शपथ', नायब सिंह सैनी ने ऐसा क्यों कहा?

'पहले 25 हज़ार नौजवानों को दूंगा नौकरी , फिर लूंगा शपथ', नायब सिंह सैनी ने ऐसा क्यों कहा?

 Published : Oct 12, 2024 10:27 am IST,  Updated : Oct 12, 2024 10:27 am IST

नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में बीजेपी को लगातार तीसरी बार सत्ता सौंपने के लिए राज्य के लोगों का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पहले पच्चीस हज़ार नौजवानों को नौकरी के ज्वाइनिंग लेटर देंगे उसके बाद शपथ लेंगे।

Nayab Singh Saini- India TV Hindi
नायब सिंह सैनी Image Source : FILE

चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद बीजेपी के हौसले बुलंद हैं। नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई हैं लेकिन तारीखों का ऐलान अभी नहीं किया गया है। इस बीच नायब सिंह सैनी ने शपथ में हो रही देरी को लेकर बड़ा बयान दिया है। 

25 हजार नौकरियों का रिजल्ट आने के बाद शपथ

नायब सिंह सैनी ने कहा है कि  वो पहले पच्चीस हज़ार नौजवानों को नौकरी के ज्वाइनिंग लेटर देंगे उसके बाद शपथ लेंगे। हालांकि इन नौकरियों का आज रिजल्ट जारी हो जाएगा उसके साथ ही शपथ ग्रहण की तारीख का भी ऐलान हो जाएगा। दरअसल सैनी ने चुनाव प्रचार के दौरान यह वादा किया था कि पच्चीस हजार नौजवानों की भर्ती का रिजल्ट कोड ऑफ कंडक्ट के चलते रुका हुआ है। चुनाव नतीजे आने के बाद जब रिजल्ट जारी हो जाएगा। उसके बाद ही बीजेपी नई सरकार बनाएगी।

 तीसरी बार सत्ता सौंपने के लिए राज्य की जनता का आभार

नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में बीजेपी को लगातार तीसरी बार सत्ता सौंपने के लिए राज्य के लोगों का आभार भी व्यक्त किया। सैनी कुरुक्षेत्र जिले के पिपली, लाडवा और बबैन अनाज मंडियों का दौरा किया। उन्होंने हाल ही में हुए हरियाणा विधानसभा चुनावों में लाडवा सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने घोषणा की कि चुनाव से पहले भाजपा द्वारा किए गए वादे के तहत नयी सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ही लगभग 25,000 पदों के लिए परीक्षा परिणाम जारी किए जाएंगे। 

मार्च में सीएम बने थे नायब सिंह सैनी

नायब सिंह सैनी मार्च में मनोहर लाल खट्टर की जगह मुख्यमंत्री बने थे और वह अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। सूत्रों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। हरियाणा विधानसभा की 90 सीट में से भाजपा को 48 सीट मिली हैं, जबकि कांग्रेस को 37 सीट पर जीत मिली है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) को सिर्फ दो सीट पर जीत मिली है, जबकि जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) का खाता भी नहीं खुला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।