1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. सोनीपत की फैक्टरी में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत, एक की हालत नाजुक

सोनीपत की फैक्टरी में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत, एक की हालत नाजुक

 Edited By: Mangal Yadav
 Published : Jun 18, 2024 01:19 pm IST,  Updated : Jun 18, 2024 01:57 pm IST

गोहाना की एक फैक्टरी में काम कर रहे चार मजदूर करेंट की चपेट में आ गए। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई। एक का इलाज चल रहा है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : DEMO

सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में स्थित एक फैक्टरी में बड़ा हादसा हो गया है। कंपनी में हाई वोल्टेज तार से लोहे की सीढ़ी टकराने से चार मजदूर झुलस गए। इनमें तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में दो सगे भाई हैं। 

मृतकों में दो सगे भाई

मिली जानकारी के अनुसार, गोहाना के गांव मुंडलाना में एक फैक्टरी में काम करने के दौरान चार मजदूर हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए। खानपुर पीजीआई में ईलाज के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विकास, राजन और ज्योतिष के रूप में हुई है। 

पुलिस कर रही मामले की जांच

विकास गांव मालहा माजरा का रहने वाला था। जबकि राजन और ज्योतिष दोनो सगे भाई थे। ये दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। एक मजदूर की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। जिस मजदूर का इलाज किया जा रहा है उसका नाम नितिन है। सूचना मिलने पर सोनीपत सदर गोहाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की गंभीरता से जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार देर रात की है। फैक्टरी में रेल लाइन के स्लीपर तैयार किए जाते हैं।  गेट के पास बिजली की हाईटेंशन लाइन है। 

पुलिस ने दी ये जानकारी

मामले की जानकारी देते हुए सदर गोहाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि कल देर शाम हमें सूचना मिली थी कि गांव मुंडलाना में सिमकान नाम की फैक्टरी में हाई वोल्टेज तारो की चपेट में आने से तीन मजदूर सीढ़ी लगाकर काम कर रहे थे और वे झुलस गए। हमारे पास खानपुर पीजीआई से सूचना आई थी कि तीनों मजदूरों की मौत हो चुकी है और जिसमे दो सगे भाई ज्योतिष और राजन उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं तो विकास नाम का युवक गांव मालहा माजरा का रहने वाला है, अभी हादसे की गम्भीरता से जांच की जा रही है।

रिपोर्ट- सनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।