1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गैंगस्टर रवि मुनिया के भाई को गोलियों से भूना, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला सोनीपत

गैंगस्टर रवि मुनिया के भाई को गोलियों से भूना, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला सोनीपत

 Published : Sep 16, 2024 09:12 pm IST,  Updated : Sep 16, 2024 11:53 pm IST

अज्ञात हमलावरों ने बृजेश को 15 से ज्यादा गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया है। मृतक बृजेश कुमार का भाई रवि उर्फ मुनिया नीरज बवाना गैंग का शार्प शूटर है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

हरियाणा के सोनीपत में एक बार फिर गैंगवार से धरती लाल हो गई। सोनीपत के गांव बरोना में गैंगस्टर रवि मुनिया के भाई की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। बृजेश पुत्र हरिकिशन को 15 से ज्यादा गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया है। मृतक बृजेश कुमार का भाई रवि उर्फ मुनिया नीरज बवाना गैंग का शार्प शूटर है।

वारदात की सूचना मिलने के बाद सोनीपत खरखोदा थाना पुलिस के साथ एसटीएफ सोनीपत और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची। सोनीपत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया। फिलहाल पुलिस हत्याकांड की गंभीरता से जांच कर रही है।

भाऊ गैंग के तीन शूटर ढेर

बता दें कि इससे पहले जुलाई महीने में सोनीपत में भाऊ गैंग के तीन शूटर एसटीएफ सोनीपत व दिल्ली क्राइम ब्रांच के साथ हुई मुठभेड़ में ढेर हो गए थे। दिल्ली की टीम बदमाशों का पीछा कर रही थी और एसटीएफ सोनीपत की टीम ने छिन्नौली रोड पर नाका लगा रखा था। नाका पर पुलिस को देख तीनों ने 25 से 30 राउंड फायर किए जिसमें पुलिस ने बचाव में फायरिंग की तो तीनों घायल हो गए थे। इसके बाद अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी।

(रिपोर्ट- सन्नी मलिक)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।