1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. जन्मदिन पार्टी से लौटी बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, परिवार ने कहा- यह मर्डर है

जन्मदिन पार्टी से लौटी बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में की आत्महत्या, परिवार ने कहा- यह मर्डर है

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 26, 2025 11:18 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 11:18 pm IST

राजस्थान के अलवर की रहने वाली छात्रा ने गुड़गांव के एमबीएल रमन मुंजाल विश्वविद्यालय के हॉस्टल में आत्महत्या कर ली।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गुरुग्राम के सिधरावली गांव में स्थित एमबीएल रमन मुंजाल विश्वविद्यालय के छात्रावास में एक बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, छात्रा के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है।

अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौटी थी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक छात्रा की पहचान राजस्थान के अलवर निवासी 23 वर्षीय भूमिका गुप्ता के रूप में हुई है। यह घटना सोमवार रात को हुई। बताया गया है कि भूमिका अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने गई थी और आधी रात के बाद वापस अपने कमरे में लौटी। इसके बाद उसने कथित तौर पर फांसी लगा ली।

घटना की सूचना मिलने पर बिलासपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचित किया, जो मंगलवार को गुड़गांव पहुंचे।

परिजनों ने उठाया सवाल, हत्या का आरोप

भूमिका के परिवार, खासकर उसके मामा ने इसे आत्महत्या मानने से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला है। उन्होंने पुलिस से इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। भूमिका के परिवार के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि उसके पिता लक्ष्मीकांत गुप्ता एक स्कूल शिक्षक थे, जिनका 2012 में निधन हो गया था। उनकी मां बीना गुप्ता महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यरत हैं, जबकि भूमिका को उसके चाचा प्रमोद गुप्ता ने गोद लिया था।

इस मामले के जांच अधिकारी, सहायक उप निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने कहा, "पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, परिवार के अनुरोध पर डॉक्टरों के एक बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया है।" उन्होंने आगे बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है और अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

फेसबुकिया प्यार, फटाफट शादी और फिर धोखा! मां-बाप को भी नहीं बताया, अब टूटा दुखों का पहाड़

तीन युवकों के साथ आपत्तिजनक हालत में महिला, VIDEO वायरल होने के बाद मचा हड़कंप; गैंगरेप का आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।