1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरुग्राम: बॉयफ्रेंड ने लिव इन पार्टनर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, गर्लफ्रेंड हॉस्पिटल में एडमिट, आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम: बॉयफ्रेंड ने लिव इन पार्टनर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, गर्लफ्रेंड हॉस्पिटल में एडमिट, आरोपी गिरफ्तार

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Rituraj Tripathi
 Published : Feb 21, 2026 11:57 pm IST,  Updated : Feb 22, 2026 12:10 am IST

गुरुग्राम में एक बॉयफ्रेंड ने अपनी लिव इन पार्टनर की बेरहमी से पिटाई कर दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Gurugram - India TV Hindi
बॉयफ्रेंड ने लिव इन पार्टनर को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, हुआ गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT

गुरुग्राम: गुरुग्राम में एक लिव इन पार्टनर की बंधक बनाकर पिटाई की गई है। घटना गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना इलाके की है। पीड़ित छात्रा त्रिपुरा की रहने वाली है। यहां वह लिव इन पार्टनर के साथ रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली का रहने वाला है।

क्या है पूरा मामला?

गुरुग्राम में एक युवक द्वारा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पीजी में बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवती की माता ने जब पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बादशाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, बादशाहपुर थाना पुलिस को एक महिला ने सूचना दी थी कि उनकी बेटी को उसके प्रेमी ने एक पीजी में रखा हुआ है और उसे प्रताड़ित कर रहा है। जिस पर पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। यहां पर शिकायतकर्ता की लड़की मिली, जिसके साथ उसके बॉयफ्रेंड ने मारपीट की हुई थी। 

घायल लड़की को तुरंत इलाज के लिए सरकारी अस्पताल सेक्टर-10, गुरुग्राम में दाखिल किया गया। पीड़िता ने शिकायत के माध्यम से पुलिस टीम को बताया कि वह तथा आरोपी एक साथ में एक ही कमरे में रहते थे। आरोपी इस पर शक करता था। इसके साथ लगातार मारपीट करने लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान दिल्ली निवासी 19 वर्षीय शिवम के रूप में हुई।

जांच में सामने आई ये बात

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पीड़िता तथा आरोपी की मुलाकात सितंबर 2025 में हुई थी। आरोपी व पीड़िता के परिवार वालों की आपस में शादी की बात चल रही थी। पीड़िता और आरोपी की आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद दोनों का आपस में विवाद हो गया और आरोपी, पीड़िता को परेशान करने लगा व उसके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।